Nishant Kumar JDU: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का मन बना लिया है तो दूसरी तरफ निशांत कुमार रविवार (08 मार्च, 2026) को जदयू की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं.
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार (08 मार्च, 2026) को जेडीयू की सदस्यता ले सकते हैं.
निशांत कुमार जेडीयू: बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से बड़ा उथल-पुथल देखने को मिल रहा है. बिहार में करीब 20 साल से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का मन बना लिया है. जिसको लेकर उन्होंने 5 मार्च को अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भरा. दूसरी तरफ नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई है.
जानकारी सामने आ रही है कि निशांत कुमार रविवार (8 मार्च, 2026) को जदयू की सदस्यता ले सकते हैं. निशांत कुमार के पार्टी में आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है.
इस बीच, जानकारी सामने आ रही है कि जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर हुई मीटिंग में निशांत कुमार ने करीब 2 दर्जन से ज्यादा विधायकों से मुलाकात की. इस बैठक में मंत्री श्रवण कुमार और एमएलसी संजय गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे. मीटिंग के बाद एक ग्रुप फोटो भी ली गई और जदयू के युवा विधायकों ने निशांत कुमार का स्वागत किया और उन्हें सक्रिय राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित किया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री श्रवण कुमार और जेडीयू एमएलसी संजय गांधी मौजूद थे और निशांत ने युवा जेडीयू विधायकों के साथ भविष्य के प्लान को लेकर सलाह मशविरा किया. इस बैठक में शुभानंद मुकेश, रुहेल रंजन, एम. मृणाल, ललन सर्राफ, चेतन आनंद, कोमल सिंह, समृद्ध वर्मा, अतिरेक कुमार, राहुल सिंह और वशिष्ठ सिंह समेत कई युवा जेडीयू विधायक भी मौजूद रहे.
निशांत कुमार के पार्टी में आने की खबरों के बीच कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. जिसको लेकर जदयू दफ्तर के बाहर निशांत कुमार के स्वागत में पोस्टर भी लगाए गए हैं. जिनपर लिखा है कि विकसित भारत के नए अध्याय की शुरुआत- निशांत कुमार. इसके अलावा, जदयू कार्यालय निशांत कुमार के पोस्टरों से पटा हुआ नजर आ रहा है. कई नेता इस कदम को नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम बता रहे हैं.
क्या आपने भी ये महसूस किया है कि घर पर जब भी चिली पनीर बनाओ…
Mohammed Siraj and Mahira Sharma: भारतीय क्रिकेट मोहम्मद सिराज का नाम एक बार फिर एक्ट्रेस…
World Painful Disease: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते तमाम गंभीर बीमारियां जन्म ले रही…
Delhi Police action: दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवालों से, रोहिणी जिले में तैनात इन पुलिसकर्मियों…
आज के समय में कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए…
UPPCS का रिजल्ट आने के बाद से रैंक 1 हासिल करने वाली नेहा पांचाल चर्चा…