<

10 हजार से भी कम में मिल रहे हैं ये 5 टॉप स्मार्टफोन्स, फीचर्स में जबरदस्त, लिस्ट में Redmi 13C 5G भी शामिल

आज के समय में कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए मिल जाएंगे. आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे, जो कीमत मे कम होने के साथ ही फीचर्स में भी काफी दमदार हैं.

Best Smartphones Under 10000: आज के समय में स्मार्टफोन केवल किसी से कनेक्ट करने का माध्यम ही नहीं रह गया है. बल्कि, आज के डिजिटल जमाने में स्मार्टफोन रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने का भी एक साधन बन चुका है. जरूरी नहीं है कि आप केवल महंगे और लग्जरी फोन लेकर ही अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.

आज के समय में कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए मिल जाएंगे. आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे, जो कीमत मे कम होने के साथ ही फीचर्स में भी काफी दमदार हैं. 

1. Realme Narzo N65 5G

अगर आप एक बजट फ्रेंडली और किफायती स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में Realme Narzo N65 5G  को ले सलकते हैं. इस फोन की कीमत महज 9999 रुपये है लेकिन, इसमें आपको MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ ही 120Hz HD+ डिस्प्ले मिलती है. वहीं, इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 5,000mAh की बैटरी भी मिलती है. 

2. Redmi 13C 5G

Redmi 13C 5G में आपको MediaTek Dimensity 6100+ SoC के साथ ही साथ 6.74 इंच की 90Hzडिस्प्ले मिलती है. इसके साथ ही साथ 5000mAh दमदार बैटरी और 18W की फास्ट चार्जिंग का भी ऑरप्शन मिलता है. इस फोन की कीमत 10,999 से शुरु होती है. 

3. Samsung galaxy m07

अगर आप वाकई में कम कीमत में आने वाला एक किफायती स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में Samsung galaxy m07 को ले सकते हैं. इस फोन में आपको 6.7-inch HD+ LCD स्क्रीन मिलने के साथ ही साथ MediaTek Helio G99 SoC का भी ऑप्शन मिलता है. फोन की कीमत महज 8 हजार रुपये है. 

4. Motorola Moto G06 Power

किफायती स्मार्टफोन के तौर पर आप Motorola Moto G06 Power ले सकते हैं. इस फोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ ही साथ 6.88-inch 120Hz की डिस्प्ले भी मिलती है. इसके साथ ही 20 वॉट का फास्ट चर्जिंग ऑप्शन भी दिया जाता है. 

5. POCO C55

POCO C55 में आपको 6.71-inch HD+ मिलने के साथ ही साथ 5000mAh और MediaTek Helio G85 chipset कसा भी ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. फोन की कीमत 9499 रुपये है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST

Airbnb में रुका, फिर अचानक बालकनी से लगा दी छलांग; कर्ज से परेशान युवक सुपरनोवा टावर से कूदा, मौत

Noida Suoernova Tower: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने बालकनी से…

Last Updated: October 3, 2026 15:28:16 IST

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST

Who is Hasan Nawaz: कौन हैं हसन नवाज जिन्हें भारतीय गेंदबाजों से है नफरत? एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ कूट डाले 96 रन

Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…

Last Updated: October 3, 2026 14:45:58 IST

Delhi News: AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुईं शामिल

Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…

Last Updated: October 3, 2026 14:43:56 IST