Rekha Gupta in NXT Summit 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित NXT Summit 2026 में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी. दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वैश्विक सांसदों और नेताओं की एक उच्च-स्तरीय जमात में शामिल हुई.
इस दौरान, उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया जब उस चैलेंज को फेस कर रही थी. तब हम सबके लिए फ्यूचर क्या था? एक अंधकार, डर और अनिश्चितता हमारा फ्यूचर था. आगे कुछ नजर नहीं आ रहा था. दुनिया किस ओर जाएगी. क्या उस फ्यूचर में हम होंगे? आज हम यहां बैठकर अपने भविष्य को प्लान कर रहे हैं. एक बार सब मिलकर उस ईश्वर का धन्यवाद करें.
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को दी बधाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का धन्यवाद किया. जिन्होंने दुनिया के 30 से अधिक देशों के सांसदों और प्रतिनिधियों को इकट्ठा किया. इसके लिए नेक्स्ट की चेयरपर्सन ऐश्वर्या पंडित शर्मा को भी बधाई दी. इसके बाद उन्होंने विषय पर बोलते हुए कहा कि आप सबने इस मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सुना और मैं आपको कहना चाहती हूं कि भारत मोदी जी की लीडरशीप में जिस तरीके से आगे बढ़ रहा है और जिस तरीके से उन्होंने 21वीं सदी के लिए भारत की प्लानिंग की है.
पीएम मोदी ने विकसित भारत-2047 का विजन किया तैयार
एक जवाब जो आप सब मांग रहे हैं कि आगे क्या? तकनीक के क्षेत्र में आगे क्या? सरकारी कामकाज में आगे क्या? इन सब की तैयारी के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत-2047’ का विजन तैयार किया. जो कि अपने आप में पूरे देश के लिए और देश के हर नागरिक के लिए एक राष्ट्रीय संकल्प है. हमारा अपने आप से वादा है कि हमें अपने इस देश को किस ओर लेकर जाना है और हमारे इस संकल्प में न केवल तकनीक है, बल्कि इनोवेशन और इनक्लूसिव ग्रोथ के साथ भारत आगे बढ़ने वाला है. आज लोगों पर आधारित विकास हो रहा है. आज हमारे सभी इंडस्ट्रीयल और सर्विस सेक्टर तकनीक से समृद्ध हैं और लगातार इस क्षेत्र में भारत काम कर रहा है.
जिस देश को दुनिया विकासशील देश के तौर पर पहचानती थी. आज दुनिया उसे विकसित देश के तौर पर जान रही है. जहां जन-धन योजना से हम फाइनेंशियल इन्क्लूजन की तरफ बढ़े हैं. जहां हर व्यक्ति का बैंक अकाउंट है. हर नागरिक अपने बैंक अकाउंट के माध्यम से सरकार का लाभ ले सकती है.