<

31 साल पुराने मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, लेकिन फिर भी जेल में ही रहेंगे बंद; जानें- पीछे की वजह

बिहार समाचार: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में जमानत मिल गई है. लेकिन फिर भी वो अभी जेल में ही बंद रहेंगे. दरअसल, गिरफ्तारी के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में उन्हें अभी जमानत नहीं मिली है. इस मामले में कोर्ट में अब बुधवार को सुनवाई होगी.

Pappu Yadav News: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने केस में जमानत मिल गई है. हालांकि, जमानत मिलने के बाद भी अभी पप्पू यादव जेल में ही रहेंगे. पप्पू यादव पर गिरफ्तारी के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है. जिसको लेकर बुद्धा कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में पप्पू यादव की रिमांड मांगी. जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, बेल पर सुनवाई के दौरान पप्पू यादव कोर्ट में ही मौजूद थे. इस दौरान पप्पू यादव व्हील चेयर पर बैठे नजर आए.

बुद्धा कॉलोनी वाले मामले पर बुधवार को होगी सुनवाई

बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज मामले की जमानत पर सुनवाई बुधवार को होगी. कोर्ट में सुनवाई के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि हमको स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं. पूर्णिया सांसद ने कोर्ट में अपनी हत्या की साजिश का भी आरोप लगाया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को कांड संख्या 552 /95 में गिरफ्तारी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस द्वारा किए गए केस कांड संख्या 72/ 26 में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पप्पू यादव के अधिवक्ता कल इस मामले में कोर्ट में बेल के लिए अपील करेंगे. इसके बाद कोर्ट उनकी बेल की अर्जी पर फैसला देगी.

‘डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव…’, नीतीश कुमार के बयान पर मचा बवाल, राबड़ी देवी पर टिप्पणी से भड़के तेजस्वी

31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को मिला बेल

पटना सिविल कोर्ट में पप्पू यादव को 552/95 गर्दनीबाग कांड संख्या में बेल दे दी है. इस पूरे मामले पर पप्पू यादव के वकील शिवनंदन भारती का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी है. न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पप्पू यादव बाहर आएंगे. बेल टूटने के मामले में पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को रोकने के आरोप में पटना पुलिस ने बुद्धा कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया था. इस मामले में 20 अज्ञात अभियुक्तों के साथ पप्पू यादव का नाम है. जिस मामले पर पप्पू यादव की बेल को लेकर सुनवाई कल यानी बुधवार को होगी.

तेज प्रताप यादव ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, जानें किन 5 नेताओं पर सीधा साधा निशाना?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST

Guna Crime: खाकी बेबस, गुंडे बेलगाम! थाने के सामने पुलिसकर्मी को पीटा, MP में नशेड़ियों का सरेआम तांडव

Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…

Last Updated: April 12, 2026 22:54:22 IST

बिजली का झटका खाकर भी नहीं छोड़ा दोस्त का साथ, जांबाज लड़के ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दोस्त की जिंदगी!

एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…

Last Updated: April 12, 2026 23:06:57 IST