Live
Search
Home > राज्य > बिहार > खान सर एक नहीं…5-5 हॉस्पिटल खोल रहे, आखिर कहां से आ रहा इतना पैसा; क्या है इनकम का सोर्स?

खान सर एक नहीं…5-5 हॉस्पिटल खोल रहे, आखिर कहां से आ रहा इतना पैसा; क्या है इनकम का सोर्स?

Khan Sir Hospital: पटना में शिक्षा जगत में अपना नाम कमाने के बाद अब खान सर गरीबों की सेवा करने के लिए एक तो नहीं बल्कि 5 अस्पताल खोल रहे हैं. एक अस्पताल सामान्य बीमारी के लिए है तो बाकी 4 चार अस्पताल किडनी, ब्रेन, कैंसर और न्यूरो के होंगे. जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश मशीनें लगाईं जाएंगी. जिसका लाभ गरीब बेहद कम फीस में उठा पाएंगे.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-02 17:15:12

Mobile Ads 1x1

Patna Khan Sir: शिक्षा जगत में नाम कमाने के बाद खान सर ने गरीबों की सेवा के लिए पटना में 5 अस्पताल खोलने का एलान किया है. जिसमें एक अस्पताल तो खुल चुका है. बाकी 4 अस्पतालों का निर्माण कार्य जारी है. जिन अस्पतालों का निर्माण कार्य जारी है, उनमें किडनी, ब्रेन, कैंसर और न्यूरो के हॉस्पिटल शामिल है. जिसको लेकर खान सर का कहना है कि हम कोशिश कर रहे हैं कि अस्पताल में सिर्फ इलाज न हो बल्कि रिसर्च भी हो ताकि ये पता चल सके कि आखिर बीमारी की असल वजह क्या है?

जिस इलाके से मरीज आए हैं वहां कौन सी नदी बहती है. मरीज भूजल या नदी का पानी पीता था. इसके अलावा, अगर किसी को किडनी की बीमारी है तो वो मरीज किस तरह का खानपान ले रहा है. कहीं ज्यादा वजन उठाने का काम तो नहीं करते हैं.

अत्याधुनिक मशीनों से लैश होगा अस्पताल

खान सर का कहना है कि इन अस्पतालो में अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा. जिसके मरीजों को कम से कम खर्च में पूरी सुविधा मिलेगी. अगर आप अभी ब्रेन का एमआरआई कराने जाए तो आपको 7 से 8 हजार रुपये अदा करने होंगे. अगर जांच में बीमारी नहीं निकली तो पैसा गया. इसलिए हमारे अस्पताल में सारी अत्याधुनिक सुविधा काफी कम कीमत में मिलेगी. ताकि किसी मरीज को इलाज के बिना दम न तोड़ना पड़े.

पटना में सफल होने के बाद बिहार के अलग-अलग जिलों में अस्पताल खोलने का प्लान है. पटना के सभी अस्पतालों में सारी चीजों को परखने के बाद बिहार के अलग-अलग जिलों में भी अस्पताल खोलने का प्लान है.इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि खान सर के इस हॉस्पिटल में करीब 16 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक मशीन लगाई गई है.

Khan Sir Hospital: इलाज के बिना नहीं टूटेगी अब किसी की सांस! खान सर ने माँ से प्रेरणा लेकर खोल दिया गरीबों के लिए सबसे सस्ता अस्पताल, पढ़िए पूरी कहानी

खान सर की नेट वर्थ कितनी है?

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खान सर की नेट वर्थ 5 करोड़ रुपये से 20 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि खान सर के नेट वर्थ को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. उन्होंने न तो खुद इसका खुलासा किया है और न ही कोई ऐसा चुनाव लड़ा है जिसके लिए उन्हें एफिडेविट फाइल करना पड़े। सोशल मीडिया और मीडिया में कुछ सोर्स का दावा है कि उनकी नेट वर्थ लगभग 5-6 करोड़ रुपये है, जबकि कुछ अन्य लोग इसका अनुमान 18 करोड़ रुपये या उससे ज़्यादा लगाते हैं.

खान सर की कमाई कहां से होती है?

खान सर की इनकम का मुख्य सोर्स उनका YouTube चैनल खान GS रिसर्च सेंटर है, जिसके 2.4 करोड़ सब्सक्राइबर हैं. विज्ञापनों, स्पॉन्सरशिप और सुपर चैट से उनकी महीने की कमाई 10 से 20 लाख रुपये के बीच बताई जाती है.

Khan Sir Hospital: 7 रुपये में ब्लड टेस्ट! खान सर ने खोला दुनिया का सबसे सस्ता अस्पताल? नोट कर लीजिए हॉस्पिटल का पता

MORE NEWS