Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > प्रतापगढ़ हादसा: पेट्रोल पंप का पोल गिरा, सपा नेता लाल बहादुर यादव की मौत, CCTV में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर

प्रतापगढ़ हादसा: पेट्रोल पंप का पोल गिरा, सपा नेता लाल बहादुर यादव की मौत, CCTV में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक भयानक हादसे में समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय नेता और ठेकेदार लाल बहादुर यादव (48 वर्ष) की मौत हो गई. उनकी चलती कार पर पेट्रोल पंप का 65 फीट ऊंचा हाईमास्ट पोल गिर पड़ा.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-17 16:41:21

Mobile Ads 1x1

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक भयानक हादसे में समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय नेता और ठेकेदार लाल बहादुर यादव (48 वर्ष) की मौत हो गई. उनकी चलती कार पर पेट्रोल पंप का 65 फीट ऊंचा हाईमास्ट पोल गिर पड़ा. यह घटना रविवार दोपहर करीब 11:45 बजे अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में हुई, जो उनके घर से महज 400-500 मीटर दूर थी. 
यह खौफनाक मंजर CCTV में रिकॉर्ड हो गया. इलाके में अभी भी लोग इस घटना से सदमे में हैं.

कब हुआ हादसा

लाल बहादुर अपनी क्रेटा कार से प्रतापगढ़ शहर की ओर निजी काम से जा रहे थे. पेट्रोल पंप पर क्रेन की मदद से हाईमास्ट पोल (लगभग 40 क्विंटल वजनी) लगाया जा रहा था, तभी क्रेन का पट्टा टूट गया और पोल सीधे उनकी कार पर आ गिरा. हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लाल बहादुर को मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कार के गुजरते ही पोल गिरता दिख रहा है.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने किसी तरह कार का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने लाल बहादुर को मृत घोषित कर दिया. पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गए थे. एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि लापरवाही और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है. पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. इलाके में शोक की लहर है और सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया.

समाजवादी पार्टी के नेता थे लाल बहादुर

लाल बहादुर यादव सपा के सक्रिय नेता थे. वे अंतू नगर पंचायत चुनाव दो बार लड़ चुके थे, हालांकि हार गए. पेशे से वे पीडब्ल्यूडी ठेकेदार थे और उनके पास देशी शराब का ठेका भी था. क्षेत्र में उनकी अच्छी सामाजिक प्रतिष्ठा थी. परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेन का पट्टा टूटना या तेज हवा हादसे की वजह हो सकती है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है. यह घटना निर्माण स्थलों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी को उजागर करती है. प्रशासन ने पेट्रोल पंप सील कर जांच शुरू कर दी है.

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > प्रतापगढ़ हादसा: पेट्रोल पंप का पोल गिरा, सपा नेता लाल बहादुर यादव की मौत, CCTV में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-17 16:41:21

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS