Live
Search
Home > राज्य > राजस्थान > PM Modi Ajmer Visit: पीएम मोदी ने अजमेर की धरती से HPV टीकाकरण का किया शुभारंभ, यहां जानें- क्या-क्या कहा?

PM Modi Ajmer Visit: पीएम मोदी ने अजमेर की धरती से HPV टीकाकरण का किया शुभारंभ, यहां जानें- क्या-क्या कहा?

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर है. राजस्थान के अजमेर में आज सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 28, 2026 13:29:19 IST

Mobile Ads 1x1

पीएम मोदी राजस्थान दौरा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौर पर हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लोगों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए लोगों का हुजूम लग गया था.

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले ही राजस्थान में बीजेपी की डबल इंजन सरकार को दो साल पूरे हुए हैं. मुझे संतोष है कि हमारी सरकार के प्रयासों से राजस्थान विकास के पथ पर अग्रसर है.

पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

पीएम मोदी ने आगे कहा कि राजस्थान सड़क, पानी और बिजली हर क्षेत्र में नई शक्ति जुड़ रही है. ये सारे प्रोजेक्ट्स राजस्थान की उर्जा बढ़ाएंगे. इसके अलावा, देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करने पर पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे वीरांगानाओं की धरती से देशभर की बेटियों के लिए एक अहम कैंपेन शुरू करने का मौका मिला है. एचपीवी अभियान की शुरूआत अजमेर में हुई है. ये कैंपेन देश की महिलाओं को मज़बूत बनाने की दिशा में अहम कदम हैं. इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने कहा कि Pजब मां बीमार होती है तो परिवार बिखर जाता है. अगर मां मजबूत होती है तो परिवार किसी भी मुश्किल का सामना करने के लिए तैयार रहता है.

निकेश अरोरा कौन हैं? बेटी आयशा और जैक ह्यूजेस की शादी के लिए क्यों चुना राजस्थान का शाही शहर?

गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

राजस्थान का कार्यक्रम करने के बाद पीएम मोदी गुजरात जाएंगे. जहां वे गुजरात के साणंद में वे 22,500 करोड़ की लागत वाली देश की पहली बड़ी सेमीकंडक्टर असेंबली फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे, जो भारत को तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च 2026 को तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे. राजस्थान और गुजरात की यात्रा पूरी करने के बाद वह आज रात करीब 9 बजे चेन्नई पहुंचेंगे.

राजस्थान में अब 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव! जानें, आज की कैबिनेट बैठक में आम जनता को क्या-क्या मिला?

MORE NEWS

Home > राज्य > राजस्थान > PM Modi Ajmer Visit: पीएम मोदी ने अजमेर की धरती से HPV टीकाकरण का किया शुभारंभ, यहां जानें- क्या-क्या कहा?

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 28, 2026 13:29:19 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS