Live
Search
Home > राज्य > पंजाब > Video: AAP नेता की प्री-वेडिंग शूटिंग में बिजी हैं पुलिसकर्मी, चौकी में 2 जवान की हो गई हत्या, भड़के बिक्रम मजीठिया; CM से पूछे सवाल

Video: AAP नेता की प्री-वेडिंग शूटिंग में बिजी हैं पुलिसकर्मी, चौकी में 2 जवान की हो गई हत्या, भड़के बिक्रम मजीठिया; CM से पूछे सवाल

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर जिले में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद राजनीति शुरू हो गई है. दूसरी तरफ आप नेता की प्री-वेडिंग के दौरान पुलिस के जवानों के दिखने पर अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से तीखे सवाल पूछे हैं.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 26, 2026 15:21:56 IST

Mobile Ads 1x1

पंजाब न्यूज: पंजाब के गुरदासपुर जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर पर दो पुलिसवालों की हत्या का मामला अभी सुलझा नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग शूट के लिए तैनात पंजाब पुलिस के जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सवाल उठाए हैं.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है. इसके अलावा, उन्होंने राज्य की सुरक्षा की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल उठाए है.

बिक्रम सिंह मजीठिया ने क्या कहा?

बिक्रम मजीठिया ने एडहॉक डीजीपी और मुख्यमंत्री-कम-होम मिनिस्टर से सफाई मांगी है. पुलिसवालों के कथित तौर पर प्राइवेट कामों के लिए इस्तेमाल पर भी चिंता जताई गई है. उन्होंने मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वीडियो में दिख रहे पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने की भी मांग की है. हालांकि इस मामले पर पुलिस की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. आरोपों के मुताबिक, बटाला मार्केट कमेटी के नए चेयरमैन इंजीनियर माणिक मेहता के प्री-वेडिंग शूट के लिए मौजूदा पंजाब पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था.



Amritsar Viral Video: पलट गया रिक्शा, फंसी रही विदेशी महिला; मदद की जगह मुंह फेर कर निकल गई पुलिस!

2 पुलिसकर्मियों की हुई थी हत्या

पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिसवालों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मरने वालों की पहचान पंजाब पुलिस के होम गार्ड अशोक कुमार और ASI गुरनाम सिंह के तौर पर हुई है. इस पूरे मामले पर डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर संदीप गोयल ने हाल ही में कहा था कि इस दुखद घटना में पुलिस ने दो अधिकारियों को खो दिया है. उन्होंने कहा कि ‘अल-बुराक ब्रिगेड तहरीक-ए-तालिबान’ नाम का एक संगठन सोशल मीडिया पर इसकी ज़िम्मेदारी ले रहा है, लेकिन शुरू में यह दावा झूठा लगता है. इसके बावजूद पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेंड गैंगस्टर ने दी हिमांशी खुराना को धमकी, जीशान अख्तर ने मांगी 10 करोड़ की फिरौती

MORE NEWS

Home > राज्य > पंजाब > Video: AAP नेता की प्री-वेडिंग शूटिंग में बिजी हैं पुलिसकर्मी, चौकी में 2 जवान की हो गई हत्या, भड़के बिक्रम मजीठिया; CM से पूछे सवाल

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 26, 2026 15:21:56 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS