<
Categories: पंजाब

अवैध संबंध के शक में हत्या, शादीशुदा महिला से अफेयर के शक में बेरहमी, पेड़ से बांधकर पीटा

पंजाब के मानसा में एक 20 साल के युवक को पेड़ से बांधकर इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई. आरोपियों को शक था कि युवक और एक शादीशुदा महिला के बीच अवैध संबंध थे. इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

Mansa Crime News: पंजाब के एक गांव में शक की आग ने एक युवक की जिंदगी खत्म कर दी. कथित तौर पर युवक का शादीशुदा महिला से संबंध था. इसके संदेह के कारण युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया. गंभीर हालत में उसे मानसा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे एम्स बठिंडा के लिए रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान जशनदीप की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान खोखर रोड निवासी 20 वर्षीय युवक जशनदीप सिंह के तौर पर हुई है. जशनदीप की हत्या के मामले में तीन व्यक्ति और दो महिलाओं को आरोपी बताया जा रहा है.

शक के कारण जशनदीप की हत्या

बता दें कि खोखर रोड निवासी 20 वर्षीय जशनदीप सिंह को एक शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध के शक में पकड़ा गया. उसके परिवार वालों ने पेड़ से बांधकर जशनदीप को पीटा. हालत गंभीर देख युवक को मानसा अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने एम्स बठिंडा के लिए रेफर कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कुछ लोगों ने जशनदीप के साथ मुस्सा चुंगी पर मारपीट की. इसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया. सोमवार सुबह इलाज के दौरान जशनदीप ने अपना दम तोड़ दिया.

परिजनों ने बताया बेकसूर

वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनका लड़का बेकसूर था. उसे शक के कारण पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा गया. उसे लाठी-डंडों से मारा गया. परिजनों की मांग है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए. इस मामले में स्थानीय निवासियों ने बताया कि गुलाब सिंह नाम के युवक को शक था कि जशनदीप और उसकी पत्नी के बीच कथित अवैध संबंध हैं. इसके कारण उसने जशनदीप के साथ मारपीट की.     

तीन लोग गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने गुलाब सिंह के साथ ही लवप्रीत सिंह, सोना, जसकरण सिंह और उसकी पत्नी गुरमीत कौर व वासीआन मानसा के सभी स्थानीय निवासियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया. इस मामले में अब तक आरोपी गुलाब सिंह, लवप्रीत सिंह और जसकरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Earthquake: नेपाल में भूकंप से हिली धरती, 4.1 मैग्नीट्यूड के झटकों से मची हलचल; कई जिलों में महसूस हुई कंपन

Nepal Earthquake:यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब नेपाल 26 अगस्त को देश में…

Last Updated: October 8, 2026 14:59:30 IST

Tanmay Baloda Record: तन्मय बलोदा ने रचा इतिहास, U-19 टेस्ट में 14 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tanmay Baloda Record: भारत U-19 के बाएं हाथ के स्पिनर तन्मय बलोदा ने ऑस्ट्रेलिया के…

Last Updated: October 8, 2026 14:34:48 IST

टीवी के राम, अब बने दशरथ… दूरदर्शन पर छाए थे अरुण गोविल, अब बॉलीवुड में मचाएंगे तहलका!

Arun Govil: अरुण गोविल ने भगवान राम के किरदार को निभाया था. वे दशकों तक…

Last Updated: October 8, 2026 14:32:41 IST

सास-बहू की नोकझोंक से प्रेरित था लोकगीत, ऐसे बना रोमांटिक सॉन्ग, 13 साल बाद भी है हिट

Evergreen Song: 2013 में रिलीज हुई फुकरे को दर्शकों का काफी प्यार मिला. इसके गाने…

Last Updated: October 8, 2026 14:26:18 IST

Gyanesh Kumar को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगी टॉप लेवल की सिक्योरिटी; पैरामिलिट्री ले लेकर कमांडो तक किए गए तैनात

CEC Gyanesh Kumar’s Z+ Security Upgraded:अशोक रोड पर मौजूद ECI हेडक्वार्टर, 'निर्वाचन सदन' में भी…

Last Updated: October 8, 2026 14:14:48 IST

Nagpur School Bus Fire: स्कूली बच्चों से भरी बस में अचानक लगी आग, मची चीख-पुकार! फिर लोगों ने दिखाया ऐसा जज्बा

Nagpur School Bus Fire: नागपुर के वाठोडा चौक पर 35-40 बच्चों से भरी स्कूल बस…

Last Updated: October 8, 2026 14:10:33 IST