RCB vs LSG: मुंबई के खिलाफ जीत के बाद विराट कोहली की चोट ने फैंस को चिंता में डाल दिया है. वायरल वीडियो में उनके पैर पर पट्टी दिखी, जिससे अगले मैच पर सस्पेंस बना है.
मुंबई के खिलाफ जीत के बाद विराट कोहली की चोट ने फैंस को चिंता में डाल दिया है.
Virat Kohli Injury Update: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हरा तो दिया, लेकिन जीत के जश्न के बीच फैंस के चेहरे पर चिंता की लकीरें भी दिखीं. वजह थे विराट कोहली. मैच के दौरान कोहली को एंकल (टखने) में चोट लगी, जिसके बाद वह काफी देर तक मैदान से बाहर रहे. अब एक वीडियो सामने आ रहा है जिसने फैंस की चिंता और बढ़ा दी है.
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कोहली को केन विलियमसन से मिलते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में कोहली के पैर पर पट्टी बंधी हुई दिख रही है, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि ‘किंग कोहली’ चोटिल हो गए हैं. यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि विराट के पैर या टखने में चोट लगी है और उन्हें अगले मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. हालाँकि विराट ने नेट्स में बल्लेबाज़ी का अभ्यास भी किया है. इसे देखते हुए यह देखना बाकी है कि अगले मैच से पहले कोहली के संबंध में क्या आधिकारिक अपडेट सामने आते हैं.
मैदान से बाहर जाने से पहले विराट अपना काम कर चुके थे. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इतिहास रचते हुए IPL में किसी एक टीम के खिलाफ 1,000 रन बनाने का आंकड़ा पार कर लिया. अब मुंबई के खिलाफ उनके नाम 1,030 रन हो गए हैं. इसके अलावा, उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार (47 बार) शतकीय साझेदारी करने का क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
आरसीबी के लिए विराट का फिट होना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. वहां की पिच को देखते हुए खिलाड़ियों की फिटनेस की कड़ी परीक्षा होगी. रविवार को फिल साल्ट और विराट की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को 240 रन के विशाल स्कोर तक पहुँचाया था, ऐसे में अगर विराट बाहर होते हैं, तो टीम की लय बिगड़ सकती है. अगले 24 घंटे उनकी रिकवरी के लिए काफी अहम होने वाले हैं.
आपको मालूम हो कि इस IPL में अब तक खेले गए चार मैचों में कोहली ने 59.66 की औसत और 162.72 के स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 69* है.
Nana Patekar: नाना पाटेकर ने कहा था कि विराट कोहली ऐसा प्लेयर है, जिसको वो…
Soldier Attack Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जेवर में बाइक टक्कर विवाद में दबंगों ने…
अपनी मृत्यु से कई साल पहले, नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार के बारे में…
India vs west indies T20 2026: भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच टी 20I सीरीज़…
Johnny Sonipat Case: सोनीपत की एक महिला का आरोप है कि उसने जॉनी नाम से…
Nana Patekar Cardiac Arrest: कार्डियक अरेस्ट में CPR बेहद जरूरी हो सकती है. यह दिल…