GMC Patiala: सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष डॉ. रमनदीप सिंह ने पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर एक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ फोन पर उनके खिलाफ कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी करने का मामला दर्ज करने की मांग की है.
गलत व्यवहार पर जताई आपत्ति
डॉ. रमनदीप सिंह के मुताबिक, यह घटना तब घटी जब उन्होंने चिकित्सा विभाग की एक वरिष्ठ रेजिडेंट द्वारा अपने कनिष्ठ रेजिडेंट के प्रति किए गए गलत व्यवहार पर आपत्ति जताई है.
Dr. Ramandeep Singh from GMC patiala,Punjab is facing this injustice for raising his voice against the system . This video is too painful to listen
We have already lost many doctors like him due to the negligence of the systemI request everyone to share this video as widely as… pic.twitter.com/r6qc9HgWdl
— Dr.Dhruv Chauhan (@DrDhruvchauhan) March 14, 2026
आईसीयू में चाय लाने को कहा
उन्होंने अपने लिखित शिकायत में कहा है कि सीनियर रेजिडेंट ने जूनियर रेजिडेंट को फोन करके आईसीयू में चाय लाने को कहा था. हालांकि, जब जूनियर रेजिडेंट, जो आरडीए के महासचिव भी हैं, ने वापस फोन किया, तो सीनियर रेजिडेंट ने कथित तौर पर उनसे गलत तरीके से बात की है.
उनके खिलाफ जातिवादी टिप्पणियां हुई
वो आगे कहते हैं कि जब उन्होंने हस्तक्षेप किया, तो वरिष्ठ रेजिडेंट ने फोन पर उनके खिलाफ जातिवादी टिप्पणियां किया. जीएमसी अधिकारियों ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं