GMC Patiala: जीएमसी पटियाला में जातिवादी टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा हो गया है. प्रमुख डॉ. रमनदीप सिंह ने पुलिस के एसएसपी को पत्र लिखकर एक वरिष्ठ रेजिडेंट के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है.
पटियाला GMC विवाद में, डॉ. रमनदीप सिंह ने SSP को पत्र लिख कर FIR दर्ज की मांग की.
GMC Patiala: सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष डॉ. रमनदीप सिंह ने पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर एक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ फोन पर उनके खिलाफ कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी करने का मामला दर्ज करने की मांग की है.
डॉ. रमनदीप सिंह के मुताबिक, यह घटना तब घटी जब उन्होंने चिकित्सा विभाग की एक वरिष्ठ रेजिडेंट द्वारा अपने कनिष्ठ रेजिडेंट के प्रति किए गए गलत व्यवहार पर आपत्ति जताई है.
उन्होंने अपने लिखित शिकायत में कहा है कि सीनियर रेजिडेंट ने जूनियर रेजिडेंट को फोन करके आईसीयू में चाय लाने को कहा था. हालांकि, जब जूनियर रेजिडेंट, जो आरडीए के महासचिव भी हैं, ने वापस फोन किया, तो सीनियर रेजिडेंट ने कथित तौर पर उनसे गलत तरीके से बात की है.
वो आगे कहते हैं कि जब उन्होंने हस्तक्षेप किया, तो वरिष्ठ रेजिडेंट ने फोन पर उनके खिलाफ जातिवादी टिप्पणियां किया. जीएमसी अधिकारियों ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं
Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…
Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…
Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…
Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…
Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…
Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…