खेरी वाले बाबा दूसरी शादी: खेरी वाले बाबा जो अपने नशे, पारावारिक कलेश और अपने घोड़े पंजाब श्रृंगार के लिए जाने जाते है, उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी महीने की इनकम 2.25 लाख रुपये है.
खेरी वाले बाबा दूसरी शादी
Kheri Wale Baba on Second Wife: पंजाब के खेरी वाले बाबा यानी गुरविंदर सिंह खेरी अपने मशहूर घोड़े के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते है. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान बाबा ने अपनी पर्सनल लाइफ, अपनी लव मैरिज और अपनी दूसरी पत्नी के बारे में कई हैरान करने वाले खुलासे किए. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी न सिर्फ फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हैं, बल्कि ग्लैमर की दुनिया से भी दूर रहना पसंद करती हैं.
खेरी वाले बाबा नेअपनी पत्नी की फिटनेस का जिक्र करते हुए बाबा ने कहा कि वह 300 kg का लेग प्रेस (एक्सरसाइज) करती हैं और बहुत डिसिप्लिन्ड लाइफ जीती हैं. बाबा के मुताबिक, उनकी पत्नी सोशल मीडिया और कैमरों से दूर रहती हैं. फोटो खिंचवाने से बचने के लिए वह शादियों में भी नहीं जातीं.
अपने रिश्ते में ट्रांसपेरेंसी की अहमियत पर ज़ोर देते हुए, बाबा ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से कभी कुछ नहीं छिपाया. उन्होंने शादी से पहले ही साफ़ कर दिया था कि वह उनसे उम्र में बहुत बड़े हैं. उनका पहले तलाक हो चुका था. उनके नकली दांत हैं और वह अफीम लेते हैं. बाबा का मानना है कि लोग अक्सर अपनी डार्क साइड छिपाते हैं, जिससे रिश्ते टूट जाते हैं. उनका रिश्ता पूरी तरह सच पर आधारित है. बाबा ने कहा कि मैं सच बोलता हूं. मैं झूठ नहीं बोलता. इसीलिए एक बार मेरी पत्नी से लड़ाई हो गई थी.
बाबा की पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव से भरी रही है. उनकी पहली शादी (एक अरेंज मैरिज) बुरी तरह खत्म हुई. बाबा ने आरोप लगाया कि उनके ससुराल वाले उनकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते थे. बाबा का दावा है कि उनके साले ने उन पर कार चढ़ा दी, जिससे उनका जबड़ा टूट गया. इस बीच, उनके ससुराल वालों ने उन पर अपनी पत्नी को बंधक बनाने और गोलियां चलाने का आरोप लगाया, जिसकी वजह से उन्हें जेल हो गई.
अपनी दिव्यांग बड़ी बहन से प्रेरित होकर, बाबा ने बेसहारा और बीमार लोगों के लिए एक आश्रम खोलने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि वह उन लोगों की सेवा करना चाहते हैं जिन्हें समाज ने ठुकरा दिया है. बाबा सोशल मीडिया पर भी बहुत पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम (baba_gurwinder_singh_ji_kheri) पर उनके 277,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं. फेसबुक पर भी उन्हें करीब 150,000 यूज़र्स फॉलो करते हैं.
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…
IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…
IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…
IND vs PAK: पाकिस्तान के पास भी पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंडिया के लिए…