पंजाब के लुधियाना में एक बॉडी बिल्डर की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई. वहीं डॉक्टर्स और विशेषज्ञ इस तरह के हालातों से बचने के लिए इसके कारण बताते रहते हैं. साथ ही लक्षण महसूस होते ही मेडिकल हेल्प लेने की सलाह देते हैं.
Ludhiana Bodybuilder Heart Attack: पंजाब के लुधियाना शहर में 28 साल के बॉडी बिल्डर सुखवीर सिंह की पावरलिफ्टिंग के दौरान मौत हो गई. कहा जा रहा है कि एक प्रतियोगिता के दौरान पावरलिफ्टर ने 350 किलोग्राम वजन उठाया था. इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई. उनके सीने में तेज दर्द होने लगा. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, लाल पगड़ी में पूरे रीति रिवाज के साथ उन्हें आखिरी विदाई दी गई. वहीं इस बारे में डॉक्टर्स ने कहा कि कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हुई है.
बता दे कि 28 वर्षीय सुखवीर पंजाब के नवांशहर के बलाचौर का रहने वाले थे लेकिन वे अपने पेशे के लिए लुधियाना में रहते थे. बलाचौर के बल्लोवाल इलाके में मेहंदीपुर रोड पर उनका अपना एक जिम है. कहा जा रहा है कि वे संडे को लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में पावरलिफ्टिंग कंपटीशन में हिस्सा ले रहे थे. इस दौरान उन्होंने पहले 150 किलोग्राम की बेंच प्रेस की. इसके बाद 350 किलोग्राम का वजन उठाया. उन्होंने 350 किलोग्राम वजन उठाने के बाद डेडलिफ्ट प्रतियोगिता जीत ली. लेकिन कंपटीशन खत्म होने के थोड़ी देर बाद ही उनके सीने में तेजी से दर्द हुआ. वे संभलते हुए कार की तरफ जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही बेसुध होकर गिर पड़े. उनके गिरते ही उनके सहयोगियों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जिम या डेडलिफ्ट के दौरान हार्ट अटैक क्यों?
डॉक्टरों ने कहा कि कार्डियक अरेस्ट यानी हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई.वहीं डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के जोखिमों के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि भारी वजन उठाने से हृदय पर अचानक बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है. इससे रक्त वाहिकाएं फट सकती हैं या हृदय रुक सकता है. इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति को पहले से कोई हृदय संबंधी समस्या हो, तो कई बार वो भारी वजन उठाने के बाद सामने आती है. डॉक्टरों ने कहा कि जिम या डेडलिफ्ट से पहले लिए गए स्टेरॉयड का उपयोग हृदय को कमजोर कर सकता है. इससे अचानक हार्ट अटैक आ सकता है और ये मौत का कारण बन सकता है.इसके साथ ही डिहाइड्रेशन और अनुचित वार्म-अप करना भी खतरे से खाली नहीं है. इससे हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ सकता है.
विशेषज्ञों का कहना है कि हार्ट अटैक के लक्षणों में सीने में दर्द या बेचैनी, सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना, मतली और हाथ, गर्दन या जबड़े में दर्द शामिल हो सकते हैं. अगर इनमें से कोई भी लक्षण एक्सरसाइज़ के दौरान होता है, तो तुरंत मेडिकल मदद लेना ज़रूरी है.
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…