<

Train Accident: शाहजहांपुर रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Train Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर इलाके में एक भीषण ट्रेन हादसे में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, सभी रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ.

Shahjahanpur Train Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में रोजा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात को बड़ा रेल हादसा हो गया. रेलवे केबिन के पास पटरा पार कर रहे लोग ट्रेन की चपेट में आ गए. बता दें कि वे सभी लखनऊ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और सिविल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने सभी पांच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं हादसे के बारे में पता लगते ही मौका-ए-वारदात पर अफरातफरी मच गई और बहुत से लोग वहां इकट्ठे हो गए. 

रेलवे पुलिस ने दी जानकारी

रेलवे पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर रोजा में रेलवे केबिन के पास ये हादसा हुआ. एक ही बाइक पर सवार दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे. इसी दौरान वे सभी लखनऊ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए. बाइक पर सवार सभी पांचों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. इस घटना के बारे में आगे की जांच जारी है.

बाइक सवार की लापरवाही के कारण हादसा

बता दें कि हादसे के बाद एक राहगीर ने रेलवे और थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी. GRP और थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची.शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक सवार की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ. बाइक सवार रेलवे ट्रैक के बगल पैदल वाले रास्ते पर ये लोग बाइक लेकर जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ और पांचों की मौत हो गई.

मृतकों की पहचान

जानकारी के अनुसार, रोजा थाना क्षेत्र के बनका गांव के निवासी हरिओम सैनी अपने साढ़ू सेठपाल, साली पूजा और उनके दो बच्चों के साथ बाजार से वापस आ रहे थे. बच्चों की पहचान 4 वर्षीय निधि और 2 वर्षीय सूर्या के तौर पर हुई है.  

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST