Live
Search
Home > राज्य > पंजाब > मुस्लिम शख्स ने दिखाई दरियादिली; 10-20 नहीं, हिंदू मंदिर के लिए दान कर दी 80 लाख रुपये की जमीन

मुस्लिम शख्स ने दिखाई दरियादिली; 10-20 नहीं, हिंदू मंदिर के लिए दान कर दी 80 लाख रुपये की जमीन

Punjab News: सांप्रदायिक सद्भाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के एक मुस्लिम निवासी ने हिंदू मंदिर के निर्माण के लिए लगभग 80 लाख रुपये की कीमत वाली जमीन दान दे दी.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 13, 2026 17:16:06 IST

Mobile Ads 1x1

Muslim Man Donates Land for Hindu Temple: एक ओर जहां देश में आए दिन हिंदू-मुस्लिम विवाद देखने को मिलते रहते हैं. उसी समय पंजाब के मोहाली से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो लोगों का दिल जीत रही है. एक मुस्लिम व्यक्ति ने मंदिर निर्माण के लिए 325 गज जमीन दान कर दी, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये है. जानिए पूरी खबर. 

किसने दान की जमीन?

पंजाब के मोहाली के झामपुर इलाके में मुस्लिम शख्स मोहम्मद इमरान हैप्पी ने स्थानीय हिंदू समुदाय को सनातन धर्म मंदिर के निर्माण के लिए अपनी 325 गज जमीन दान की. मोहम्मद इमरान, जिन्हें स्थानीय रूप से इमरान हैप्पी के नाम से जाना जाता है, ने कहा कि गांव में हिंदू समुदाय को लंबे समय से पूजा के लिए एक निर्धारित स्थान के अभाव के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस वजह से उन्होंने अपनी जमीन दान कर दी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है. 

हिंदू भाइयों के लिए जताई चिंता

मोहम्मद इमरान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि झामपुर में रहने वाले हिंदू परिवारों के पास पूजा करने के लिए अपनी कोई जगह नहीं थी. वे मंदिर बनाना चाहते थे, लेकिन जमीन नहीं थी. जब हिंदू समुदाय के लोगों ने अपनी परेशानी इमरान से साझा की, तो उन्होंने इस बारे में अपने मार्गदर्शक, पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी से बात की. इमरान ने उनसे पूछा कि क्या मंदिर बनाने के लिए जमीन दी जा सकती है। इस पर शाही इमाम ने तुरंत सहमति जताते हुए कहा, ‘हां, क्यों नहीं?’ फिर हिंदू समुदाय की जरूरत को समझते हुए जमीन देने की मंजूरी दे दी गई, ताकि वे अपना मंदिर बना सकें.

अंत में क्या बोले?

आगे बात करते हुए मोहम्मद इमरान ने बोला, ‘जब इस्लामी देशों में गैर-मुसलमानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनके लिए पूजा स्थल बनाए जा सकते हैं, तो हम यहां ऐसा क्यों नहीं कर सकते?’ यह कदम हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक है. 

MORE NEWS

Home > राज्य > पंजाब > मुस्लिम शख्स ने दिखाई दरियादिली; 10-20 नहीं, हिंदू मंदिर के लिए दान कर दी 80 लाख रुपये की जमीन

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 13, 2026 17:16:06 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS