<
Categories: पंजाब

वोटर लिस्ट से गायब हुआ राघव चड्ढा का नाम, भाजपा में आते ही आप पर साधा निशाना; पंजाब में SIR ड्राफ्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल

Raghav Chadha VS AAP: राघव चड्ढा का नाम पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटने के बाद AAP और BJP के बीच राजनीतिक विवाद बढ़ गया है. चड्ढा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया.

Raghav Chadha VS AAP: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का नाम राज्य की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए जाने के बाद एक नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. राघव चड्ढा पहले आम आदमी पार्टी के मेंबर थे, लेकिन इस साल की शुरुआत में BJP में शामिल हो गए थे. उन्होंने सत्ताधारी AAP सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से जानबूझकर यह काम करने का आरोप लगाया है.

SIR लिस्ट से गायब राघव चड्ढा का नाम

दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब चुनाव आयोग ने अपने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एक्सरसाइज के तहत अपडेटेड ड्राफ्ट रोल पब्लिश किए. राघव चड्ढा का नाम एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड और डुप्लीकेट कैटेगरी में फ्लैग की गई एंट्री की लिस्ट में था, और अधिकारियों ने उनके स्टेटस को ‘परमानेंटली शिफ्टेड’ मार्क किया था.

राघव चड्ढा ने आप पर साधा निशाना

राघव चड्ढा ने इस क्लासिफिकेशन को पूरी तरह से गलत बताया है. चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के मुताबिक, मौजूदा सांसदों का नाम ड्राफ्ट रोल में बनाए रखना चाहिए, भले ही फ्लैग उठाए जाएं. ताकि पब्लिक विंडो के दौरान जरूरी वेरिफिकेशन हो सके. उन्होंने कहा कि यह चूक प्रोसीजरल नियमों का जानबूझकर उल्लंघन था. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने राजनीतिक विरोधियों को टारगेट करने के लिए प्रोसेस में हेरफेर किया.

ये भी पढ़ें:  Mitsubishi Pajero की दमदार वापसी, 5वीं जेनरेशन में मिला 4WD और 2.4 लीटर डीजल इंजन, जानें क्या है खास 

राघव चड्ढा ने बताया कि ‘उन्होंने दिल्ली से अपना वोटर बेस बदलने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान SAS नगर (मोहाली) से अपना वोट डाला था’. उन्होंने कहा कि ‘वह फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम वापस लाने के लिए ऑफिशियली ऑब्जेक्शन उठाएंगे’.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Trust CEO: कौन होगा राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO? 5000 से ज्यादा एप्लीकेशन; इन 3 नाम को किया गया शॉर्टलिस्ट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST