<

‘मक्खन’ होगा जेल रोड का सफर: विधायक अदिति सिंह ने दी ₹901 लाख की सौगात, सालों के गड्ढों से मिलेगी मुक्ति

जेल रोड़ को रायबरेली की लाइफलाइन कहा जाता है, जिस पर भारी ट्रैफिक जाम रहने के कारण आसपास के लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था, लेकिन अब न सिर्फ सड़क निर्माण, बल्कि शहर के बुनियादी ढांचे को भी गति मिल सकेगी.

उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर में सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रूट ‘जेल रोड’ की सूरत अब बदलने वाली है. सालों से गड्ढों और जाम के झाम से जूझ रहे शहरवासियों को सदर विधायक अदिति सिंह ने बड़ा तोहफा दिया है. बुधवार को जेल रोड स्थित निर्मल हॉस्पिटल के पास भारी लाव-लश्कर के साथ पहुंचीं विधायक ने नारियल फोड़कर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया.

सफर हो जाएगा मक्खन

अब पुलिस लाइन चौराहे से मामा चौराहा ओवरब्रिज तक का सफर ‘मक्खन’ होने वाला है. लगभग 901.13 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से इस 2.350 किलोमीटर लंबे टुकड़े को नया जीवन दिया जाएगा.

जाम और जर्क से मिलेगी मुक्ति

शिलान्यास के दौरान अदिति सिंह ने साफ कहा कि यह सड़क शहर की ‘लाइफलाइन’ है. भारी ट्रैफिक के दबाव की वजह से सड़क की हालत खस्ता हो गई थी, जिससे स्थानीय दुकानदार और नागरिक परेशान थे. विधायक ने हुंकार भरते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ सड़क बनाना नहीं, बल्कि रायबरेली के बुनियादी ढांचे को इतना मजबूत करना है कि व्यापार, स्वास्थ्य और शिक्षा की राह आसान हो सके.

सड़क की क्वालिटी में समझौता नहीं

कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों और स्थानीय समर्थकों का जोश हाई रहा. फूलों की बारिश और नारों के बीच विधायक ने विभाग के अधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि काम की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा और जनता को जल्द से जल्द राहत मिलनी चाहिए. इस मौके पर क्षेत्र के तमाम दिग्गज नेता, विभागीय अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST