<

UP Police का रिटर्न गिफ्ट: वर्दी पर गोली चलाने वाले इनामी गैंगस्टर को दबोचा, साथी फरार, इलाके में मचा हडकंप!

Operation Clean Raebareli: रायबरेली के डलमऊ में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्लीन रायबरेली' में एक ₹50,000 का इनामी गैंगस्टर नजमुद्दीन को मुठभेड़ में घायल कर दिया है. 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानें क्या है पूरा मामला?

Operation Clean Raebareli: यूपी के रायबरेली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ पूरी रफ्तार से जारी है. रविवार तड़के डलमऊ पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई खूनी मुठभेड़ में 50,000 का इनामी गैंगस्टर नजमुद्दीन पुलिस की गोली का शिकार हो गया. अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया. हालांकि, उसका एक दुस्साहसी साथी चकमा देकर भागने में सफल रहा.

पुलिस पर कर दी फायरिंग

​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर डलमऊ पुलिस की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए मकनपुर तिराहे पर जाल बिछाए बैठी थी. तभी सुबह करीब 01:35 बजे एक संदिग्ध कंटेनर (UP21BN6720) आता दिखाई दिया. पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी. आईटीबीपी कैंप के पास ग्राम भटनी हार के करीब पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी.

​गोली लगते ही पुलिस ने दबोचा

​पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की. पुलिस की एक गोली बदमाश नजमुद्दीन (निवासी बरेली) के बाएं पैर में जा लगी, जिससे वह लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया, जबकि उसका साथी मो. सुबीन (निवासी मुरादाबाद) अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया. घायल बदमाश को पहले सीएचसी डलमऊ और फिर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

इलाके में हडकंप

​पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा (315 बोर), दो खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कंटेनर बरामद किया है. पकड़ा गया आरोपी नजमुद्दीन कोई मामूली अपराधी नहीं है; उस पर रायबरेली और वाराणसी समेत कई जिलों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता और शस्त्र अधिनियम के गंभीर मामले दर्ज हैं. वह डलमऊ थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था और उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.अब पुलिस फरार आरोपी सुबीन की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. इस एनकाउंटर के बाद इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST