Live
Search
Home > राज्य > राजस्थान > Video: किसान की मौत पर हॉस्पिटल में महासंग्राम, बिश्नोई समाज के अध्यक्ष ने स्टाफ को जड़ा थप्पड़; बॉडी रिलीज करने के लिए मांगे 1 लाख रुपये

Video: किसान की मौत पर हॉस्पिटल में महासंग्राम, बिश्नोई समाज के अध्यक्ष ने स्टाफ को जड़ा थप्पड़; बॉडी रिलीज करने के लिए मांगे 1 लाख रुपये

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक हॉस्पिटल में हॉस्पिटल स्टाफ और बिश्नोई समाज के अध्यक्ष के बीच झगड़ा हो गया. जिसके बाद बिश्नोई समाज के अध्यक्ष ने हॉस्पिटल स्टाफ को थप्पड़ जड़ दिया.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 10, 2026 14:59:53 IST

Mobile Ads 1x1

Rajasthan News: जोधपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक किसान की मौत के बाद झगड़ा हो गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा यह वीडियो पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हॉस्पिटल का बकाया पेमेंट को लेकर मारपीट का आरोप लगाया. हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट ने आरोप लगाया कि बिश्नोई महासभा के नेशनल प्रेसिडेंट देवेंद्र बुडिया ने बिल को लेकर हुई बहस के दौरान हॉस्पिटल स्टाफ को थप्पड़ मारा.

हालांकि, बुडिया ने दावा किया कि हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने बॉडी छोड़ने के लिए ₹1 लाख मांगे और बाद में उनकी कार के पास आकर उनके साथ मारपीट की.

बिश्नोई समाज ने किया विरोध

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना रविवार रात करीब 8:00 बजे बासनी थाना इलाके के मेडिप्लस हॉस्पिटल में हुई. झगड़े का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस घटना के बाद बिश्नोई समुदाय के लोगों ने सोमवार सुबह से विरोध प्रदर्शन किया. दोपहर करीब 1 बजे समुदाय के लोग हॉस्पिटल स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत देने पुलिस स्टेशन पहुंचे. पुलिस ने कहा कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान का ऐसा मंदिर जहां होती है Royal Enfield 350 की पूजा, ‘बुलेट बाबा’ को चढ़ता है शराब का प्रसाद

क्या है पूरा मामला?

भोजकोर गांव के किसान सुखराम बिश्नोई (70) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रविवार सुबह मेडिप्लस हॉस्पिटल लाया गया. परिवार के लोगों के मुताबिक, हॉस्पिटल स्टाफ ने उनसे ₹12,000 जमा करने को कहा और कहा कि बाकी इलाज का खर्च सरकारी स्कीम के तहत दिया जाएगा. पेमेंट के बाद इलाज शुरू हुआ, लेकिन इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई. बाद में यह घटना बिश्नोई समुदाय के लोगों और हॉस्पिटल स्टाफ के बीच झगड़े में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया.

बॉडी छोड़ने के लिए ₹1 लाख मांगने का दावा

देवेंद्र बुडिया ने कहा कि सुखराम की मौत की जानकारी मिलने के बाद वह रात करीब 11 बजे हॉस्पिटल पहुंचे. उनके मुताबिक, परिवार वालों ने उन्हें बताया कि हॉस्पिटल स्टाफ ने बॉडी छोड़ने के लिए ₹1 लाख मांगे थे. बुडिया ने आरोप लगाया कि जब हमने पूछा कि पैसे के लिए बॉडी क्यों रखी जा रही है, तो स्टाफ और सिक्योरिटी इंचार्ज ने बदतमीजी की. उन्होंने दावा किया कि सिक्योरिटी इंचार्ज ने उन्हें धमकाया और कहा कि ऐसे कई लोग पहले भी आ चुके हैं और वह ‘उनसे भी निपटेंगे.’

इसके अलावा, बुडिया ने आगे आरोप लगाया कि जब वह हॉस्पिटल से निकल रहे थे तो स्टाफ के सदस्यों ने उनके साथ बदतमीजी की और उनकी कार तक उनका पीछा किया. आगे उन्होंने कहा कि गाड़ी के पास आते समय उन्होंने गेट बंद कर दिया, जिससे एक स्टाफ मेंबर को चोट लग गई.

राजस्थान के इस गांव के लोग नहीं बनाते पक्के घर, करोड़पतियों का भी आशियाना हैं कच्चे घर

MORE NEWS