नागौर न्यूज: राजस्थान के नागौर का एक ह्रदय विदारक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जो कि नागौर के प्राइवेट स्कूल का बताया जा रहा है. जहां एक 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. आनन-फानन में स्कूल स्टाफ उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इससे पहले करीब 4 महीने पहले बड़े भाई की भी ऐसे ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी.
इस पूरे मामले पर स्कूल डायरेक्टर रामकुंवार ओला का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तालनपुर के रहने वाले राजेंद्र बापेडिया की बेटी दिव्या पांचवीं क्लास की स्टूडेंट थी.
कैसे हुआ हादसा?
इस पूरे मामले पर स्कूल डायरेक्टर ने कहा कि सामान्य दिनों की तरह 23 फरवरी की सुबह भी स्कूल आई थी. प्रार्थना होने में अभी समय था. इस दौरान कुछ बच्चे ग्राउंड में खेल रहे थे. इसमें दिव्या भी शामिल थी. खेलते समय अचानक दिव्या बेहोश होकर गिर पड़ी. जानकारी सामने आ रही है कि घटना नागौर के गोटन कस्बे के गोटन इंटरनेशनल स्कूल में 23 फरवरी की सुबह करीब 7.48 बजे हुई थी. इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई.
राजस्थान के नागौर में
खेल के मैदान ने 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत।
देश में युवाओं के साथ बच्चों में भी हार्ट अटैक के बढ़ते केस चिंतत करने और डराने वाले हैं। pic.twitter.com/qf1EiBwvqx
— Sunil Yadav (@sunilyadav21) February 26, 2026
राजस्थान में अब 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव! जानें, आज की कैबिनेट बैठक में आम जनता को क्या-क्या मिला?
स्कूल स्टाफ ने दिव्या को संभाला
परिवार वालों को सूचना देने के साथ ही स्कूल स्टाफ ने दिव्या को संभाला. बिना देर किए गोटन के राजकीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया. तब तक उसकी जान जा चुकी थी. डॉक्टर्स के अनुसार, दिव्या के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं थे. प्राथमिक जांच में कार्डियक अरेस्ट से मौत होना माना गया है. परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया था. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था. इस पूरे मामले पर परिजनों का बयान सामने आया है. जिसमें उनका कहना है कि दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की मौत भी इसी तरह हुई थी. 9 सितंबर 2025 को घर पर ही खेलते समय अचानक बेहोश हो गया था. उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था.