Death Live Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बच्ची खेल के मैदान में खेलते-खेलते मैदान पर अचानक गिर जाती है. जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
राजस्थान के नागौर में स्कूल ग्राउंड में खेलते-खेलते एक 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई.
नागौर न्यूज: राजस्थान के नागौर का एक ह्रदय विदारक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जो कि नागौर के प्राइवेट स्कूल का बताया जा रहा है. जहां एक 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. आनन-फानन में स्कूल स्टाफ उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इससे पहले करीब 4 महीने पहले बड़े भाई की भी ऐसे ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी.
इस पूरे मामले पर स्कूल डायरेक्टर रामकुंवार ओला का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तालनपुर के रहने वाले राजेंद्र बापेडिया की बेटी दिव्या पांचवीं क्लास की स्टूडेंट थी.
इस पूरे मामले पर स्कूल डायरेक्टर ने कहा कि सामान्य दिनों की तरह 23 फरवरी की सुबह भी स्कूल आई थी. प्रार्थना होने में अभी समय था. इस दौरान कुछ बच्चे ग्राउंड में खेल रहे थे. इसमें दिव्या भी शामिल थी. खेलते समय अचानक दिव्या बेहोश होकर गिर पड़ी. जानकारी सामने आ रही है कि घटना नागौर के गोटन कस्बे के गोटन इंटरनेशनल स्कूल में 23 फरवरी की सुबह करीब 7.48 बजे हुई थी. इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई.
परिवार वालों को सूचना देने के साथ ही स्कूल स्टाफ ने दिव्या को संभाला. बिना देर किए गोटन के राजकीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया. तब तक उसकी जान जा चुकी थी. डॉक्टर्स के अनुसार, दिव्या के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं थे. प्राथमिक जांच में कार्डियक अरेस्ट से मौत होना माना गया है. परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया था. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था. इस पूरे मामले पर परिजनों का बयान सामने आया है. जिसमें उनका कहना है कि दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की मौत भी इसी तरह हुई थी. 9 सितंबर 2025 को घर पर ही खेलते समय अचानक बेहोश हो गया था. उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…