Live TV
Search
Home > राज्य > राजस्थान > इश्क बना खून की वजह! टैक्सी ड्राइवर के प्यार में पत्नी बनी कातिल; बैंक अधिकारी पति को उतारा मौत के घाट

इश्क बना खून की वजह! टैक्सी ड्राइवर के प्यार में पत्नी बनी कातिल; बैंक अधिकारी पति को उतारा मौत के घाट

Alwar Murder Case: राजस्थान के अलवर में एक महिला ने टैक्सी ड्राइवर के इश्क के चक्कर में अपने बैंक अधिकार पति को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से आस पास के इलाकों में दहशत का माहौल है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-04-10 17:31:49

Mobile Ads 1x1
कहते हैं ना कि इश्क अंधा होता है. अलवर से एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां शादीशुदा महिला ने मोहब्बत के चक्कर में अपने बैंक अधिकारी पति को मौत के घाट उतार दिया. उसने ये सब एक टैक्सी ड्राइवर प्रेमी के चलते किया. जांच में पुलिस को कुछ ऑडियो क्लिप्स मिले हैं, जिसमें आरोपी महिला और उसके प्रेमी के बीच हत्या की साजिश से जुड़े कुछ संकेत मिले हैं. 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार महिला के पति बैंक अधिकारी थे. महिला को धीरे-धीरे एक टैक्सी ड्राइवर से प्रेम हो गया. दोनों में नजदीकियां इतनी बढ़ने लगीं कि दोनों ने साथ रहने तक का फैसला कर लिया. हालांकि, इन लोगों को एक ही बात का डर था, वो था महिला का बैंक अधिकारी पति. इसलिए दिनों ने मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया, जिससे ये दोनों खुलकर अपनी जिंदगी जी सके. इतना ही जानकारी के अनुसार महिला और उसके टैक्सी ड्राइवर प्रेमी ने हत्या के बाद पैसे और जेवर लेकर घर से भाग जाने का भी प्लान बनाया था. फिर महिला ने सुनियोजित तरीके से पति की हत्या कर दी. हालांकि, पड़ोसी और परिजन के बयान के हवाले से इस साजिश की आशंका हुई. 

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

जब पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो उन्हें कई ऑडियो क्लिप्स मिले. जिसमें टैक्सी ड्राइवर और महिला के बीच हत्या की साजिश को लेकर की संकेत मिले हैं. जैसे ही पुलिस को कुछ सबूत मिले तो उन्होंने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. अब आगे की जांच को गहनता से किया जा रहा है. सीओ सिटी अंगद शर्मा ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. अब आगे इसमें आगे क्या-क्या खुलासा होगा कि हम आपको बताएंगे. 

MORE NEWS