Alwar Principal Viral Video: अलवर में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं को बांध में ले जाकर नहाने और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने के आरोप लगे. वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने शिकायत की, जांच शुरू हुई.
सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल
Alwar Principal Viral Video: राजस्थान के अलवर के प्रतापगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का स्कूल की छात्राओं के साथ बांध के पानी में नहाते और उनमें से कुछ को अपनी गोद में उठाते हुए एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध किया और विभागीय जांच शुरू हो गई है.
ग्रामीण शनिवार को स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल लाल चंद मीणा के व्यवहार पर आपत्ति जताई. अलवर के पदक चापली स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हेडमास्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई. ग्रामीणों का आरोप है कि मीणा 15 अगस्त को 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को तैराकी सिखाने के बहाने लगभग 2 किलोमीटर दूर भराज बांध ले गए थे. उन्होंने बिना लाइफ जैकेट और बिना उचित सुरक्षा इंतजामों के छात्राओं को पानी में उतारा और उनके साथ कोई महिला शिक्षिका भी मौजूद नहीं थी.
ये कोई अलवर जिले के एक स्कूल की लड़कियां है जो बांध में तैराकी सीखने है थी लेकिन उसी स्कूल के प्रिसिपल नंगा होकर इन लड़कियों के साथ नहा रहा है।
ये बिल्कुल घिनोना कृत्य है प्रिसिपल को मर्यादा रखनी चाहिए थी लड़कियों के बीच बिना कपड़ों के नहीं जाना चाहिए था…
और इन लड़कियों के… pic.twitter.com/z2LszbsQtW
— Pushpraj sharma (@RealpushprajX) August 23, 2026
ग्रामीण मोहनलाल योगी ने आरोप लगाया, ‘प्रिंसिपल 9वीं से 12वीं कक्षा के लगभग 200 छात्रों को जंगल के रास्ते भराज बांध ले गए.’ उन्होंने आगे कहा कि प्रिंसिपल को बहुत कम कपड़े पहने हुए छात्राओं के साथ बांध में नहाते हुए देखा गया.ग्रामीणों ने बताया कि बांध का किनारा 5 से 6 फीट चौड़ा है और पहले भी यहां डूबने से कई बच्चों और युवाओं की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से पिछले चार वर्षों से इस जगह पर जाने पर रोक लगी हुई है. साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि बांध ले जाए गए अधिकांश बच्चों को तैरना नहीं आता था.
प्रतापगढ़ स्टेशन हाउस ऑफिसर राजकुमार मीणा ने बताया कि विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पुलिस शनिवार को स्कूल पहुंची, ग्रामीणों से बात की और प्रिंसिपल का बयान दर्ज किया. उन्होंने कहा कि ‘अब तक किसी छात्र, छात्रा या अभिभावक से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस ने बताया कि उन्होंने शिक्षा विभाग को सूचित कर दिया है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रहे हैं.’
थानागाजी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शकुंतला यादव ने बताया कि जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है. उन्होंने कहा, ‘समिति की रिपोर्ट, छात्रों के बयानों और जांच पूरी होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी.’ अलवर के जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि थानागाजी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…
Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…
Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…
Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…