<

Caught on CCTV: 20 रुपये की कचौरी खा रहा था एजेंट, 20 लाख का थैला लेकर फुर्र हो गए चोर

Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक रास्ते में खड़ा होकर कचौरी खा रहा था. इसी दौरान दो बाइक सवार उसकी स्कूटी पर टंगा थैला लेकर फुर्र हो गए. कहा जा रहा है कि थैले में 20 लाख रुपये थे.

Caught on CCTV: जयपुर में दो बदमाशों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि पीड़ित को संभलने तक का मौका नहीं मिला। एक कलेक्शन एजेंट दिनभर की रकम जुटाने के बाद सड़क किनारे रुककर कचौरी खाने लगा. उसे अंदाजा भी नहीं था कि कुछ दूरी पर मौजूद बदमाश उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. जैसे ही मौका मिला, दोनों स्कूटी के पास पहुंचे और आगे रखा रुपयों से भरा बैग उठाया और फरार हो गए. बैग में करीब 20 लाख रुपये थे.

कचौरी खाने के लिए रुका था युवक

यह घटना 26 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे जयपुर के नाहरगढ़ रोड थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की पहचान सिरोही निवासी 50 वर्षीय चंपालाल के रूप में हुई है. वह जयपुर में कपड़ा व्यापारियों के लिए कलेक्शन का काम करता है. उस दिन भी वह माणक चौक से नाहरगढ़ रोड इलाके तक रुपये इकट्ठा कर रहा था. इसी दौरान भूख लगने पर वह कचौरी खाने के लिए रुक गया.

स्कूटी से 20 लाख रुपये वाला बैग गायब

चंपालाल ने रुपयों से भरा बैग अपनी स्कूटी के आगे रख दिया और कचौरी खाने लगा. इसी बीच पीछे से दूसरी स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. दोनों ने हेलमेट पहन रखा था. उन्होंने तेजी से बैग उठाया और मौके से भाग निकले. जब तक चंपालाल को कुछ समझ आता और वह उन्हें रोकने की कोशिश करता, तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे.

क्या पहले से कर रहे थे पीछा?

वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस को शक है कि बदमाशों ने पहले से रेकी की थी. आशंका है कि वे चंपालाल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और सही मौके का इंतजार कर रहे थे. कलेक्शन एजेंट के रुकते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया.

सीसीटीवी फुटेज में कैद?

पीड़ित की शिकायत पर नाहरगढ़ रोड थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके. डीसीपी उत्तर करण शर्मा के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. फिलहाल 20 लाख रुपये की इस चोरी में शामिल दोनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में धूम-3 जैसी लूट! बंदूक की नोक पर 2.3 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए चोर, प्लानिंग देख उड़ जाएंगे होश

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Caught on Camera: ‘भाई, टोंटी बंद कर दो…’ घर में घुसकर बंदर ने पिया पानी और फिर मानी महिला की बात

Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 19:07:34 IST

Delhi Crime News: एक्स्ट्रा छोले मांगने पर विवाद, 35 वर्षीय संदीप की चाकू मारकर हत्या

Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में अतिरिक्त छोले मांगने पर हुए विवाद में…

Last Updated: October 29, 2026 18:48:48 IST

Kal Ka Rashifal 30 October 2026: शुक्रवार को इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 30 October 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल. मेष से मीन तक…

Last Updated: October 29, 2026 18:22:18 IST

Sanju Samson Stats: ओपनिंग में दमदार, नंबर-3 पर संघर्ष? आंकड़ों से समझें संजू की बल्लेबाजी का पूरा गणित

IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के लिए संजू…

Last Updated: October 29, 2026 18:11:53 IST

Caught on Camera: भोपाल के चौक बाजार में शातिर चोरी! मां की गोद में थी 8 महीने की बच्ची, गले से सोना काटकर ले गया युवक

Caught on Camera: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चौक बाजार से एक वीडियो सामने…

Last Updated: October 29, 2026 18:03:03 IST

Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर: अखिल विश्व गायत्री परिवार के लिए वर्ष 2026 सौ वर्षों की साधना,…

Last Updated: October 29, 2026 17:52:16 IST