<

Rajasthan: धौलपुर के नरेश कुशवाह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी रोबिन सिंह गिरफ्तार, करवाने वाला था प्लास्टिक सर्जरी

Dholpur News: नरेश कुशवाहा हत्याकांड की घटना पुलिस के लिए वर्ष 2012 से ही बड़ी चुनौती बनी हुई थी. हत्याकांड के शार्प शूटर रोबिन जाट को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस एड़ी से चोटी तक की ताकत लगा रही थी. पुलिस अधीक्षक ने बताया आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर सेल की मुख्य भूमिका रही.

Rajasthan News: धौलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बहुचर्चित छात्र नेता नरेश कुशवाह के हत्याकांड मामले में 14 साल से फरार चल रहे मुख्य शार्प शूटर (सुपारी किलर) रोबिन सिंह को गिरफ्तार किया. इनामी आरोपी पर महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर के द्वारा 35 हजार रुपये की इनाम घोषित‌ थी.

इनामी आरोपी ने अपने साथी सतेन्द्र सिंह पूर्व फौजी के साथ मिलकर 27 दिसम्बर 2012 को छात्र नेता नरेश हत्याकांड को अंजाम दिया था. पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में साईबर सैल धौलपुर टीम पिछले करीब 8 माह से सदर थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम आरोपी पर नजर बनाए हुए थी.

हापुड़ गंगा एक्सप्रेस टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया

आरोपी की लोकेशन 8 माह से असम के गढ़मुक्तेश्वर, यूपी के बुलन्दशहर, हापुड़, जहांगीराबाद, उत्तर प्रदेश, बिहार, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, हाजारीबाग, झारखण्ड, रांची, गया, प. बंगाल, औरंगाबाद, वाराणसी, आदि स्थानों पर दर्ज की गई. पुलिस की सतत मेहनत और साइबर सेल की मदद से नरेश कुशवाहा हत्याकांड का मुख्य आरोपी रोबिन सिंह को उत्तर प्रदेश के हापुड़ गंगा एक्सप्रेस टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया है.

उक्त प्रकरण में पूर्व में धौलपुर पुलिस ने वारदात में शामिल रहे आरोपीगण सत्येन्द्र सिंह, पूर्व एम.एल.ए. बी.एल.(बनवारी लाल) कुशवाह, शिवराम कुशवाह व जीतू उर्फ जीतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है . पुलिस अधीक्षक सांगवान ने बताया वारदात के संदर्भ में पुलिस आरोपी से हर एंगल से पूछताछ कर रही है. अनुसंधान के बाद आरोपी को कोर्ट पेश किया जाएगा.

500 टोल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले

नरेश कुशवाहा हत्याकांड की घटना पुलिस के लिए वर्ष 2012 से ही बड़ी चुनौती बनी हुई थी. हत्याकांड के शार्प शूटर रोबिन जाट को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस एड़ी से चोटी तक की ताकत लगा रही थी. पुलिस अधीक्षक ने बताया आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर सेल की मुख्य भूमिका रही.

साइबर सेल टीम ने हालात परिस्थितियों के मुताबिक वेश बदला, करीब 6000 किलोमीटर का सफर तय कर टोल प्लाजा के 500 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पुलिस ने पहचान लिया.

प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाला था आरोपी

पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने कई प्रकार के तरीके अपनाए. पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि आरोपी ने खुद का नाम पता बदलने के साथ बच्चे पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के भी नाम पते बदल लिए. खुद का हुलिया बदलने के लिए आरोपी प्लास्टिक सर्जरी करवाने की फिराक में था.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

दशहरे पर यश का रावण अवतार आया सामने, रामायणम् के राइज ऑफ असुर वीडियो ने बढ़ाई फैंस के दिलों की हलचल

Ramayanam: 'रामायणम्' के मेकर्स ने दर्शकों को खास तोहफा दिया है. फिल्म में रावण का…

Last Updated: October 20, 2026 22:52:03 IST

स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करते भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ पहुंची थीं गोल्डन टेंपल

Sara Ali Khan: सारा अली खान आयु्ष्मान खुराना के साथ फिल्म उड़ता तीर रिलीज से…

Last Updated: October 20, 2026 21:56:03 IST

भारत-अमेरिका के रिश्ते तय करेंगे 21वीं सदी का भविष्य, मार्को रुबियो ने भारत को बताया ताकतवर देश

Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत दौरे पर हैं. इस…

Last Updated: October 20, 2026 21:04:20 IST

‘मुश्किलें हमारी राह नहीं रोक सकतीं’, दशहरा समारोह में PM मोदी ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

PM Modi Dussehra Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के IP एक्सटेंशन में हुए दशहरा…

Last Updated: October 20, 2026 20:17:29 IST

तमिलनाडु में कर्ज घटने पर सियासी घमासान, DMK ने TVK सरकार को घेरा; ठेकेदारों के भुगतान रोकने का आरोप

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में सरकारी कर्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है. सीएम…

Last Updated: October 20, 2026 19:52:21 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बेटी के नाम का किया एलान, क्या है दुआ की छोटी बहन का नाम?

Deepika Padukone Daughter Name: हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी…

Last Updated: October 20, 2026 19:25:20 IST