<

Weather Update: उदयपुर में मूसलाधार बारिश से मचा हाहाकार, लैंडस्लाइड से हाईवे जाम

Landslide in Udaipur: उदयपुर (udaipur) जिले में सोमवार को मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हाइवे पर लैंडस्लाइड के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।

Udaipur Weather Update: राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (udaipur) में इन दिनों लगातार हो रही बारिश से लोग अस्त- व्यस्त  है। मौसम विभाग ने सोमवार को जिले के लिए येलो अलर्ट (Yellow alert)  जारी किया, जिससे लोगों और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ गई है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और बूंदाबांदी के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी बदल दिया। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने नगर निगम सीमा को छोड़कर बाकी सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी, ताकि बच्चे सुरक्षित रह सकें।

हाईवे पर लैंडस्लाइड (landslide) के  कारण वाहनों की लगी लंबी लाइन

बारिश का सबसे बड़ा असर सड़कों पर देखने को मिला। रविवार देर रात से नेशनल हाईवे (NH) 58 ई पर उदयपुर-झाड़ोल-ईडर मार्ग अंडावेला क्षेत्र में पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। इससे अलसुबह तक हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों फंसे रहे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर सड़क से पत्थर हटाने की कोशिश की, वहीं पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालने में जुटी। सुबह साढ़े आठ बजे तक छोटे वाहनों के लिए आंशिक रास्ता तैयार हो गया, लेकिन बसों और भारी वाहनों की आवाजाही अब भी रुकी रही। प्रशासन की मशीनरी लगातार सड़क साफ करने का प्रयास कर रही है।

किसानों की फसलें पानी में डूबीं

बरसात का दूसरा सबसे बड़ा असर किसानों पर पड़ा है। कैचमेंट क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। आयड़ नदी के तेज बहाव ने उदयसागर झील से लगे गांवों की फसलों को तबाह कर दिया। कानपुर, नदी वाला खेड़ा, भोईयों की पंचोली, खरबड़िया, मटून और लकड़वास जैसे गांवों के खेत जलमग्न हो गए। कई जगह खड़ी फसलें पानी में बह गईं, तो कहीं खेत की उपजाऊ मिट्टी तक बहकर नदी में चली गई। किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया और भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है।

क्या हैं प्रशासन की अपील?

मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि अगले 24 घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। लगातार हो रही बारिश से लैंडस्लाइड (landslide) और बाढ़ जैसे हालात न सिर्फ यातायात को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी गहरा असर डाल रहे हैं।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S
Tags: yellow alert

Recent Posts

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…

Last Updated: April 4, 2026 12:55:37 IST

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST

KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350 में से कौन ज्यादा दमदार? किसमें मिलेंगे बेस्ट फीचर्स, दोनों में क्या है अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…

Last Updated: April 4, 2026 12:44:06 IST

कपूर खानदान की छोटी बहू अचार बेचकर चलाती हैं अपना घर, कभी थीं करोड़ों की मालकिन; फिर क्या हुआ?

Kapoor Family: कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सालों से राज करता आ रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 12:41:20 IST

लेना चाहते हैं हैचबैक कार? Maruti Suzuki Swift vs Hyundai i20 में से क्या रहेगी बेस्ट, जानें दोनों में अंतर

यह कारें हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रही हैं और आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री…

Last Updated: April 4, 2026 12:39:41 IST