Tadkeshwar Temple: महाशिवरात्रि के दिन जयपुर के ताड़केश्वर मंदिर में पुजारी के परिवार के सदस्यों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प होने के बाद बवाल मच गया. जानिए पूरा मामला.
ताड़केश्वर मंदिर में हुआ बवाल
Tadkeshwar Temple Controversy: महाशिवरात्रि के मौके पर जयपुर के ऐतिहासिक ताड़केश्वर महादेव मंदिर में जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया. पुजारियों का आरोप है कि पुलिस ने पुजारियों और श्रद्धालुओं संग मारपीट की. अब पुजारियों ने धरना देना शुरू कर दिया है और पुलिस को अल्टीमेटम दिया है.
पीटीआई के अनुसार, यह घटना जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में घटी. जब माणक चौक थाने के एक सब-इंस्पेक्टर मंदिर में दाखिल हुए उसी दौरान पुजारी के परिवार के सदस्यों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई. पुजारियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के बहाने मंदिर के नियमों की अवहेलना करते हुए बेल्ट पहनकर गर्भगृह में प्रवेश किया, जो मंदिर के नियमों के खिलाफ है.
यह खबर भी पढ़ें: राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में भड़की आग बनी काल, 7 मजदूर जिंदा जले; कुछ के फंसे होने की आशंका
पीटीआई के अनुसार, आचार्य ने कहा कि आरोपी एसआई के खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं. मंदिर परिसर के भीतर पुजारियों और पुलिस अधिकारी के बीच बैठक भी हुई. पुजारियों ने सहायक पुलिसकर्मी के निलंबन के लिए चार घंटे की समय सीमा दी है. इस बीच, पुजारी विरोध प्रदर्शन करते हुए मंदिर के बाहर बैठे हैं और उन्होंने मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर दिया है. हालांकि एक छोटा द्वारा खुला है, जिससे श्रद्धालु दर्शन कर सकें. हवा महल से भाजपा विधायक बलमुकुंद आचार्य ने सोमवार सुबह मंदिर का दौरा किया. उन्होंने बताया कि एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत है कि उसने पुजारियों और श्रद्धालुओं को धक्का दिया. इससे पहले गोविंद देव जी मंदिर और तारकेश्वर मंदिर से भी इस संबंध में शिकायतें आ चुकी हैं. संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
एएसपी नॉर्थ नीरज पाठक ने बताया कि मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के बीच असहमति गलतफहमी के कारण हुई थी. मंदिर प्रशासन की उपस्थिति में बातचीत हुई है. मामले की जांच की जाएगी।.
Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…
Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…
काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…
Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…