राजस्थान के कोटा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति अपनी पत्नी को मायके से वापस आने को बोल रहा था लेकिन नाराजगी के कारण वो वापस नहीं जा रही थी, जिसके कारण एक युवक ने अपनी पत्नी के मायके वालों की दुकान पर हमला कर दिया.
घरेलू विवाद में जला दी ससुरालवालों की दुकान
Rajasthan Crime News: राजस्थान के कोटा के उद्योग नगर थाने में पारिवारिक विवाद से नाराज एक युवक ने ऐसा कदम उठाया कि जिसे इसके बारे में पता चला, वो हैरान रह गया. दरअसल, पारिवारिक विवाद से गुस्साए एक युवक ने अपनी पत्नी के मायके वालों की दुकान पर हमला कर दिया. ये हमला किसी ज्वलनशील पदार्थ से बने बम से किया गया था. इस हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ये पूरी वारदात शनिवार 18 अप्रैल की बताई जा रही है.
कहा जा रहा है कि आरोपी युवक ने थिनर बम से भरी कोई ज्वलनशील वस्तु दुकान में फेंकी. देखते ही देखते आग भड़क गई और दुकान में रखा काफी सामान जल गया. आसपास के लोगों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया. वहीं इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आरोपी युवक और उसकी पत्नी ने 4 साल पहले लव मैरिज की थी. काफी समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसके कारण पत्नी, अपने पति से दूर मायके में आकर रहने लगी. हालांकि पति उसे वापस ले जाना चाहता है, लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया है. इसके कारण मामला गंभीर होने लगा. बता दें कि दोनों का एक बच्चा भी है, लेकिन शादी के बाद से रिश्तों में तनाव होने लगा था.
इसी विवाद के कारण युवक ने गुस्से में आकर ससुरालवालों की दुकान पर थिनर बम फेंक दिया. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत उद्योग नगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. पुलिस ने घटना की सच्चाई पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…