<

Rajasthan: ANTF की बड़ी कार्रवाई, नागौर टीम की अगुवाई में 134 किलो डोडा पोस्त जब्त, हाईवे पर फिल्मी अंदाज में पकड़ा आरोपी

Rajasthan Latest News: एएनटीएफ के उप-महानिरीक्षक पुलिस अभिजीत सिंह ने बताया कि नागौर टीम को सूचना मिली कि एक कार (24 BH 7601 D) में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है. सूचना के आधार पर जोधपुर-जयपुर नेशनल हाईवे-25 पर बिलाड़ा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई.

Rajasthan News: राजस्थान में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एएनटीएफ ने जोधपुर जिले में बड़ी सफलता हासिल की है. इस ऑपरेशन में खास बात यह रही कि ANTF नागौर टीम ने पूरी कार्रवाई में अग्रणी भूमिका निभाई. टीम ने 134.895 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करते हुए एक कार जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

एएनटीएफ के उप-महानिरीक्षक पुलिस अभिजीत सिंह ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में नागौर टीम को सूचना मिली कि एक कार (24 BH 7601 D) में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है. सूचना के आधार पर जोधपुर-जयपुर नेशनल हाईवे-25 पर बिलाड़ा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई.

कार को गलत दिशा में भगाने की कोशिश

इसी दौरान संदिग्ध कार तेज रफ्तार में आती दिखाई दी. टीम ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार को डिवाइडर से कूदाकर गलत दिशा में भगाने की कोशिश की. इस दौरान कार के आगे के टायर क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन आरोपी भागता रहा. नागौर टीम ने लगातार पीछा करते हुए पिचियाक के पास कार को रुकवाया और स्थानीय पुलिस की मदद से तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद हुआ.

तलाशी में कार से अलग-अलग नंबर प्लेट मिलीं. आरोपी मनीष विश्नोई ने पूछताछ में बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए रास्ते में गाड़ी के नंबर बदलता था. साथ ही उसने यह भी कबूला कि तस्करी के लिए चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल करता है.

किआ सोनेट कार भी चोरी की निकली

जब्त की गई किआ सोनेट कार भी चोरी की निकली, जबकि एक अन्य टाटा हैरियर कार उसके पास होने की जानकारी मिली है. गिरफ्तार आरोपी में मनीष विश्नोई (22), निवासी विश्नोइयों का बास, खुडाला, थाना झंवर, जोधपुर शामिल है.

इस पूरी कार्रवाई में एएनटीएफ चौकी नागौर, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण और बिलाड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने काम किया, लेकिन ऑपरेशन की अगुवाई नागौर टीम ने की, जिससे यह सफलता संभव हो सकी. 

मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

ANTF के नागौर प्रभारी निरीक्षक इमरान खान ने कहा कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. नागौर टीम को मिली सटीक सूचना और सतर्कता के कारण इतनी बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है. आमजन से भी अपील है कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

एएनटीएफ ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ या अन्य अपराध से जुड़ी कोई भी सूचना नियंत्रण कक्ष नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9001999070 पर दें. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST