<

सगाई के जश्न के बाद होने वाली बहु अवीवा के साथ रणथंभौर पार्क पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, परिवार संग जंगल सफारी का उठाया लुत्फ

Priyanka Gandhi Vadra Family Trip: राजस्थान के सवाई मधोपुर में बेटे की सगाई के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा  परिवार और मेहमानों के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क गईं, जहां उन्होंने शाम की सफारी के दौरान बाघों और दूसरे जंगली जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखा.

Priyanaka Gandhi Vadra Family Ranthambore Trip: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अपने परिवार के साथ बेटे रेहान और अवीवा बेग की सगाई (Rehan Aviva Baig Engagement) के लिए राजस्थान के सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) गए थे. गुरुवार को वह अपने परिवार और मेहमानों के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क (Ranthambor National Park) गईं, जहां उन्होंने शाम की सफारी के दौरान बाघों और दूसरे जंगली जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखा.

होने वाली बहू अवीवा के साथ वाड्रा परिवार ने टाइगर सफारी का आनंद लिया

प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटे रेहान, उनकी मंगेतर अवीवा बेग, बेटी मिराया वाड्रा और दूसरे दोस्तों और मेहमानों के साथ चार अलग-अलग ओपन जीप में रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचीं. उन सभी ने पार्क में टाइगर सफारी का आनंद लिया. रणथंभौर दौरे के दौरान कड़ाके की ठंड के कारण प्रियंका गांधी वाड्रा, उनका परिवार और साथ आए मेहमान सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क पहने दिखे. पार्क में अंदर जाते और बाहर निकलते समय वाड्रा परिवार के सदस्य मीडिया की नज़रों से बचने और अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करते दिखे.

होटल शेर बाग से कड़ी सुरक्षा में रवाना हुआ था काफिला

वाड्रा परिवार का काफिला रणथंभौर के होटल शेर बाग से कड़ी पुलिस सुरक्षा में रवाना हुआ, जहां वे पिछले तीन दिनों से रुके हुए थे. होटल से निकलने के बाद, दूसरी गाड़ियां गणेश धाम के पास मुख्य गेट पर रुक गईं, जबकि वाड्रा परिवार और उनके मेहमान अपनी जीपों में पार्क के अंदर चले गए. लगभग तीन घंटे की टाइगर सफारी के दौरान, वाड्रा परिवार को रणथंभौर के ज़ोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि (T-124) के दोनों शावकों की शरारतों को देखने का मौका मिला. प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, उनके बच्चे और दूसरे मेहमान बाघों को इतने करीब से देखकर काफी खुश दिखे.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Cicada COVID variant: 22 देशों में फिर फैला कोरोना, ओमिक्रोन से यह कितना खतरनाक, भारत के लिए भी खतरा?

Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…

Last Updated: March 31, 2026 19:54:53 IST

पापा चाहते थे बेटा करे किसानी, लेकिन भाई के त्याग ने बनाया धारदार गेंदबाज, IPL में उड़ाएंगे बैटर्स की नींद!

Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…

Last Updated: March 31, 2026 20:05:18 IST

अब घर बैठे करोड़ों कमाएंगी मलाइका अरोड़ा! किराए पर दिया अपना आलीशान घर, क्या है पूरी डील?

Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट को तीन…

Last Updated: March 31, 2026 19:45:21 IST

1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी दुनिया! जेब पर सीधा वार करेंगे ये 10 बड़े बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

कल से आपकी जेब और जीवन दोनों का गणित बदलने वाला है! क्या आपको पता…

Last Updated: March 31, 2026 19:43:43 IST

Matric Student Suicide: ‘कोई बात नहीं, फिर…’, रिजल्ट के बाद पिता ने दिया दिलासा, कुछ घंटों बाद आई आत्महत्या की खबर

Bihar Matric Result Failure Case: पटना में मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा में फेल होने…

Last Updated: March 31, 2026 19:44:28 IST

जब छूटी वंदे भारत, ट्रेन के ड्राइवर के सामने गिड़गिड़ाने लगी महिला; फिर जो हुआ….

Viral video: हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया, जब महिला…

Last Updated: March 31, 2026 19:17:31 IST