<

कौन है क्रिकेटर अमित मिश्रा की वाइफ, पति पर लगाए मानसिक, दहेज और बीमारी में संबंध बनाने जैसे गंभीर आरोप?

Cricketer Amit Mishra Wife Garima Tiwari: दिग्गज क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा तिवारी उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हाई-प्रोफाइल कानूनी विवाद में फंस गई हैं. उन्होंने पति और ससुराल वालों पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए.

Cricketer Amit Mishra Wife Garima Tiwari: दिग्गज क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा तिवारी उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हाई-प्रोफाइल कानूनी विवाद में फंस गई हैं. इस मामले में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और दूसरे गंभीर आरोप शामिल हैं. गरिमा ने अपने पति अमित मिश्रा और उनके परिवार के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है.

 अब यह मामला काफी सुर्खियों में छा गया है और सभी इसकी चर्चा करने लगे हैं कि इतने बड़े क्रिकेटर के घर पर भी घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं निकलकर सामने आ रही हैं.

कौन हैं गरिमा तिवारी?

गरिमा तिवारी कानपुर की एक प्रोफेशनल मॉडल हैं. वह लगभग 35 साल की हैं और बिरहाना रोड इलाके में रहती हैं. गरिमा मॉडलिंग करती थीं और इसी से अपना गुज़ारा करती थीं. वह लंबे समय से इस प्रोफेशन में एक्टिव थीं, लेकिन हाल ही में लगे आरोपों और मानसिक परेशानी के कारण उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी है. गरिमा और अमित मिश्रा की मुलाकात 2019 में इंस्टाग्राम के ज़रिए हुई थी. उनका लगभग तीन साल तक रिलेशनशिप रहा, जिसके बाद उन्होंने 26 अप्रैल, 2021 को कानपुर के एक क्लब में शादी कर ली. गरिमा का कहना है कि शादी के बाद उन्हें शारीरिक और मानसिक शोषण का सामना करना पड़ा.

गरिमा तिवारी क्या करती हैं?

गरिमा का मुख्य प्रोफेशन मॉडलिंग है. उन्होंने फैशन शो, फोटोशूट और ब्रांड प्रमोशन में काम किया है. उनकी मॉडलिंग से होने वाली इनकम काफी अच्छी थी, लेकिन आरोपों के मुताबिक, उनके पति ने उनकी कमाई पर कंट्रोल कर लिया, जिससे उनकी फाइनेंशियल हालत पर असर पड़ा. गरिमा ने कोर्ट को बताया कि परेशानियों की वजह से वह डिप्रेशन में चली गईं और उन्होंने सुसाइड की भी कोशिश की. अब वह इंसाफ के लिए लड़ रही हैं.

उन्होंने कोर्ट में क्या मांग की?

गरिमा ने एडिशनल सिविल जज की कोर्ट में केस फाइल किया है. वह 1 करोड़ रूपए का मुआवजा, 50,000 महीने का भत्ता, अपने गहने वापस करने और अपने पति के घर में रहने का हक मांग रही हैं. गरिमा का आरोप है कि अमित के कई अफेयर थे, वह फोन पर दूसरी औरतों से बात करता था. दहेज के लिए उसे मारता-पीटता था. भूखा रखता था और बीमार होने पर भी उसे सेक्स के लिए मजबूर करता था. जब पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

अमित मिश्रा कौन हैं?

यह अमित मिश्रा भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा नहीं हैं. वह उत्तर प्रदेश के एक जाने-माने क्रिकेटर हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी खेली है और RBI में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर स्पोर्ट्स कोटे की नौकरी करते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में तो उन्हें पहला IPL प्लेयर भी बताया गया है. हालांकि, इंडिया न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Recent Posts

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: October 1, 2026 18:22:22 IST