<

सड़क की ओर बढ़ा 3 साल का मासूम, तभी आई स्कॉर्पियो और मचा कोहराम; Video Viral

Rajasthan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्कॉर्पियो ने एक बच्चे को टक्कर मार दी. इसके बाद उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया.

Rajasthan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर का बताया जा रहा है. इस CCTV वीडियो में एक छोटा बच्चा सड़क की तरफ जाता दिखाई देता है. उसके पीछे कुछ महिलाएं भी उसे रोकने के लिए दौड़ती नजर आती हैं. कुछ ही सेकंड बाद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वहां पहुंचती है और मासूम उसकी चपेट में आ जाता है. हादसे का यह दृश्य इतना दर्दनाक है कि वीडियो देखकर किसी का भी दिल दहल जाए.

बताया जा रहा है कि घटना 25 सितंबर की है. सांचौर में एक परिवार किसी काम से दुकान पर पहुंचा था. इसी दौरान लगभग 3 साल का बच्चा दुकान के बाहर खेल रहा था. परिवार के लोग आसपास ही मौजूद थे. खेलते-खेलते बच्चा अचानक सड़क की ओर बढ़ गया.

सीसीटीवी फुटेज में क्या है?

CCTV फुटेज में नजर आता है कि बच्चा सड़क पर पहुंचता है और उसी दौरान एक स्कॉर्पियो वहां से गुजरती है. आसपास मौजूद महिलाएं बच्चे की तरफ दौड़ती हैं लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. गाड़ी की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर के बाद बच्चा कुछ दूरी तक वाहन के साथ घिसटता चला गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजन बच्चे को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गईय मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया.

चालक गाड़ी छोड़कर फरार

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया. अब पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आरोपी चालक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.  पुलिस के मुताबिक, परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. सांचौर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ और वाहन कौन चला रहा था?

ये भी पढ़ें: Viral Video: चलती ट्रेन में यात्री ने फर्श पर किया पेशाब, गुस्साए लोगों ने जमकर की धुनाई

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

चंडीगढ़ के बाद अब दिल्ली में भी मिला मिस्टीरियस बॉक्स, अंदर रखा था कंकाल, पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा

Skeleton Found In Delhi: मध्य दिल्ली में कबाड़ में मिली एक कंकाल जैसी वस्तु ने…

Last Updated: September 27, 2026 15:53:15 IST

Ranbir Kapoor Angry on Paps: बहुत बोल रहा है तू… पैप्स पर क्यों भड़के रणबीर कपूर? Love And War के सेट से वीडियो वायरल

Ranbir Kapoor Angry on Paps: रणबीर कपूर का पैपराजी के साथ वीडियो वायरल हो रहा…

Last Updated: September 27, 2026 15:42:18 IST

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को दी खौफनाक सजा, आधे बाल-मूंछ काटकर पेशाब पिलाया, महिला को भी पीटा

Aligarh Crime News: अलीगढ़ में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे फकीरा नाम के युवक को…

Last Updated: September 27, 2026 15:33:03 IST

8th Pay Commission: क्या सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर हुआ कोई बड़ा फैसला? 8वें वेतन आयोग पर 5 बड़ी अपडेट

8वें वेतन आयोग की बैठकों, विभिन्न राज्यों के दौरों, कंसलटेंट नियमों में बदलाव और फिटमेंट…

Last Updated: September 27, 2026 15:16:02 IST