<

मासूम कबूतर बना शातिर चोर, पलक-झपकते ही कर दिया ऐसा कांड, लोग हो गए हैरान!

राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) के हैरान करने वाला मामले (Shocking Incident) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Video Viral) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या कबूतर (Pigeon) भी चोरी कर सकते हैं?

Pigeon Steals Gold Chain: राजस्थान के जोधपुर से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं होगा. एक मासूम दिखने वाले कबूतर ने एक आभूषण की दुकान से 1 लाख रुपये की सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया. दरअसल, यह घटना किसी फिल्म के सीन जैसी लगती है, जिसने न सिर्फ दुकानदार को बल्कि पुलिस और स्थानीय लोगों को भी हैरत में डाल दिया है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

क्या है हैरान करने वाला मामला?

आपने चोर तो देखा होगा लेकिन राजस्थान के जोधपुर का यह चोर न तो इंसान है और न ही जानवर है, यह एक पक्षी चोर है. जहां, जोधपुर के एक बाजार में स्थित ज्वेलरी शॉप में रोज की तरह कामकाज चल रहा था. दुकानदार ने ग्राहकों को दिखाने के लिए सोने की चेन काउंटर पर रखी थी. इस बात से बेहद ही अंजान की अगले पल एक शातिर चोर उनके चेन पर हाथ साफ कर लेगा. इसी बीच, एक कबूतर दुकान के अंदर दाखिल हुआ,  वहां मौजूद लोग इसे सामान्य बात समझ रहे थे, लेकिन तभी कबूतर ने अपनी चोंच में सोने की चेन दबाई और पलक झपकते ही दुकान से बाहर उड़ गया

दुकानदार और कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कबूतर उनकी नजरों से गायब हो चुका था. करीब 1 लाख रुपये की कीमत वाली यह चेन दुकान के स्टॉक का एक कीमती हिस्सा थी, जिससे कबूतर लेकर चला गया था. 

आखिर कैसे हुई चेन की बरामदगी?

तो वहीं, दूसरी तरफ चेन के चोरी होने के बाद हड़कंप मच गया. जहां, दुकानदार ने तुरंत आसपास के लोगों की मदद ली और कबूतर का पीछा करना शुरू कर दिया. सौभाग्य से, कबूतर पास की ही एक इमारत की छत पर जाकर बैठ गया. जब लोगों ने उसे घेरा और शोर मचाया, तो घबराहट में कबूतर ने अपनी चोंच से चेन नीचे गिरा दी. 

स्थानीय निवासियों और दुकान के कर्मचारियों की मुस्तैदी की वजह वह कीमती हार बिना किसी नुकसान के वापस मिल गया. अब सीसीटीवी कैमरों में कैद यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे लोग जमकर देखना पसंद कर रहे हैं. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 10 April: टंकी फुल करवाने से पहले जान लें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Rate Today 10 April 2026: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…

Last Updated: April 10, 2026 05:31:27 IST

Weather 10 April 2026: निकाल लें छतरी, प्री-मॉनसून की बारिश होगी तेज; जानें कहां आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Today Weather News 10 April 2026:  उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर…

Last Updated: April 10, 2026 05:16:25 IST

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST