Rain Alert: राजस्थान में आज से मौसम का मूड बदलने वाला है. कई जिलों में भारी बारिश और तेज तूफान की संभावना है. मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पाएं, जानें कि किन इलाकों पर इसका असर पड़ेगा.
राजस्थान में बदलेगा मौसम, आज से झमाझम बारिश का दौर
Rain Alert: राजस्थान में लंबे समय से जारी गर्मी के बीच अब मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आज से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने, झमाझम बारिश होने और तेज आंधी चलने की संभावना है. बदलते मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. हालांकि, तेज हवाओं और आंधी को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
राजस्थान में चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच, मौसम एक बार फिर बदल रहा है. शनिवार (28 मार्च) को सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण, राज्य के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज और कहीं-कहीं ओलावृष्टि शुरू हो गई है. मौसम विभाग (IMD) ने 1 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में ‘अस्थिर मौसम’ की चेतावनी जारी की है. बीकानेर, सीकर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे. इनके अलावा, बाड़मेर, कोटा, उदयपुर और जयपुर सहित कई दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी जिलों में आसमान साफ रहा. मौसम केंद्र के अनुसार, 29 से 31 मार्च के बीच कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभागों में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. इसके साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ आंधी भी चल सकती है.
मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के आधार पर, अजमेर में अधिकतम तापमान 34.3°C, अलवर में 33.5°C, वनस्थली में 37.7°C, जयपुर में 34.9°C, पिलानी में 34.6°C, सीकर में 34.0°C, कोटा में 38.4°C, चित्तौड़गढ़ में 38.4°C, बाड़मेर में 37.1°C, 37.0°C रहेगा. फलौदी में 36.5°C, जैसलमेर, जोधपुर में 36.0°C, बीकानेर में 36.2°C, चुरू में 36.4°C, श्री गंगानगर में 35.4°C, नागौर में 33.8°C, डूंगरपुर में 31.2°C, सिरोही में 30.6°C, जालौर में 35°C, फतेहपुर (सीकर) में 35.0°C करौली में 35.1°C, दौसा में 35.4°C और झुंझुनू में 34.3°C दर्ज किया गया.
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…