<

राजस्थान का ऐसा मंदिर जहां होती है Royal Enfield 350 की पूजा, ‘बुलेट बाबा’ को चढ़ता है शराब का प्रसाद

राजस्थान के जोधपुर-पाली हाईवे पर एक ऐसा मंदिर है, जहां पर रॉयल एनफील्ड 350 की पूजा की जाती है. यहां बुलेट बाबा को फल-फूल माला और नारियल के साथ ही शराब भी चढ़ाई जाती है.

Bullet Baba Temple: राजस्थान को लोक देवताओं की धरती के नाम से भी जाना जाता है. यहीं पर एक ऐसा मंदिर भी है, जहां पर रॉयल एनफील्ड 350 का मंदिर है. इस मंदिर को बुलेट बाबा टेंपल के नाम से भी जाना जाता है. दरअसल, राजस्थान के पाली जिले के चोटिला गांव में जोधपुर-पाली हाईवे पर ओम बन्ना मंदिर है. इस मंदिर में चमत्कारिक बुलेट को पूजते हैं. साथ ही नारियल फल-फूल के साथ ही शराब भी चढ़ाई जाती है. 

इस मंदिर के पीछे की मान्यता है कि साल 1988 में ओम सिंह राठौड़ जिन्हें ओम बन्ना के रूप में पूजा जाता है, उनकी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. इसके बाद पुलिस उनकी बुलेट को थाने ले गई. उनकी बुलेट फिर घटनास्थल पर पहुंच गई. उनकी बाइक के साथ कई बार ऐसा हुआ. पुलिस ने उस बाइक को जंजीरों से बांधकर रखा फिर भी बाइक खुद-ब-खुद घटनास्थल पर पहुंच जाती थी. इसके बाद पुलिस ने बाइक को वहीं पर छोड़ दिया. 

लोक देवता के रूप में पूजे जाते हैं बुलेट बाबा

इसके बाद से भक्त सुरक्षित यात्रा और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यहां ‘बुलेट बाबा’ की के नाम से ओम बन्ना की पूजा करते हैं. उन्हें राजस्थान में लोक देवता के रूप में पूजा जाता है. भक्त लोग मंदिर पर पहुंचकर फल-फूल और माला बाइक पर चढ़ाते हैं. साथ ही शराब का प्रसाद चढ़ाते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने वालों का एक्सीडेंट नहीं होता है.

कहां है ओम बन्ना का मंदिर

ओम बन्ना उर्फ ओम सिंह राठौड़ यानी बुलेट बाबा का मंदिर नेशनल हाईवे पर 62 पर है. ये जोधपुर-पाली नेशनल हाईवे पर है. ये जोधपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर और पाली से लगभग 20 किलोमीटर दूर है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price: यू-टर्न ले गए पेट्रोल-डीजल के दाम! यूपी में राहत या फिर खर्चा बढ़ने का अलर्ट?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:35 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में आज बड़ा धमाका! आपकी जेब को राहत या महंगाई का तूफान?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:00 IST

Mobile Missing During IPL 2026 Match: चेन्नास्वामी स्टेडियम में हुई रनों की बौछार, बाहर किसने किए 25 मोबाइल फोन पार?

Mobile Missing During IPL 2026 Match: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…

Last Updated: March 31, 2026 06:35:10 IST

Today Weather: अगले 24 घंटे ‘डेंजर जोन’! दिल्ली से बिहार तक तूफानी बारिश; IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: देशभर में इस बार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा…

Last Updated: March 31, 2026 06:29:43 IST

RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आज, ऐसे करें आसानी से चेक

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: March 31, 2026 06:23:23 IST

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

RBSE 12th Result 2026 Live Updates: बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान 31 मार्च को सुबह…

Last Updated: March 31, 2026 06:21:45 IST