राजस्थान में एक ऐसा अनोखा गांव है, जहां पर लोग पक्के घर नहीं बनाते. वे करोड़पति होने के बावजूद भी कच्चे घरों में रहते हैं और घरों में ताला भी नहीं लगाते. यहां के लोग मांस मंदिरा का सेवन नहीं करते.
राजस्थान का देवमाली गांव
Unique village of Rajasthan: भारत देश अपनी परंपराओं और मान्यताओं को काफी बारीकी से मानता है. इसी तरह राजस्थान के कोने-कोने में मान्यताओं की भरमार है. किसी गांव में दूध और छाछ को न बेचने की मान्यता है, तो किसी गांव में दरवाजे न लगाने की. ठीक इसी तरह राजस्थान के ब्यावर जिले के देवमाली गांव के लोग करोड़पति हैं लेकिन इसके बावजूद भी वहां पक्के घर नहीं है. ऐसा नहीं है कि वे पक्के घर नहीं बना सकते बल्कि इसके पीछे उनकी मान्यता है. कहा जाता है कि सदियों से यहां पर भगवान देवनारायण के आशीर्वाद के कारण मिट्टी पत्थर के कच्चे आशियाने ही बनाए जाते हैं. साथ ही इन घरों में कभी ताला नहीं लगाया जाता. इस गांव के सभी लोग शुद्ध शाकाहारी है.
देवमाली गांव में सभी गुर्जर समाज के लोग रहते हैं. यहां पर हर चीज कच्ची है यानी मिट्टी से बनी हुई है. यहां पर घर ही नहीं मंदिर भी मिट्टी और पत्थरों से बनी हैं. घरों के साथ ही मंदिरों तक की छत पक्की नहीं की जाती. इस गांव के सभी लोग आर्थिक रूप से समृद्ध हैं. इसके बावजूद वे कच्चे घरों में रहते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में कुछ लोगों ने पक्के घर बनाने की कोशिश की. इसके बाद उन्हें किसी न किसी आपदा और अनहोनी से गुजरना पड़ा.
मान्यता है कि जब भगवान देवनारायण यहां पर आए थे, तो ग्रामीणों ने उनकी काफी सेवा की थी. उनकी सेवा से खुश होकर उन्होंने पक्का घर न बनाने का आशीर्वाद दिया. इससे गांव में सुख-समृद्धि के साथ ही शांति बनी रहे. इस गांव की ये मान्यता भी है कि यहां के लोग घरों में ताला नहीं लगाते और इसके बावजूद वहां पर 50 सालों में कभी भी चोरी नहीं हुई है. इस गांव में शराब, मांस और मछली आदि का सेवन भी वर्जित है. जानकारी के अनुसार, देवमाली गांव को ‘बेस्ट टूरिस्ट विलेज’ के रूप में मान्यता दी गई है.
TMC MLA Expelled: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के संबंध में एक बड़ा कदम…
Surya Chauhan Murder Case: पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि असद और सूर्या के…
क्या आप भी काफी समय से अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का सोच रहे…
मध्य प्रदेश के शहडोल में एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ कीटनाशक का…
Himachal Pradesh News: ऊना जिला परिषद चुनाव में 17 में से 11 सीटें जीतकर भाजपा…
न्यूजीलैंड हार्ट फाउंडेशन के एक शोध से पता चलता है कि सप्ताह में 3-4 मुट्ठी…