<

BJP पर भड़के सचिन पायलट, बोले – सिर्फ प्रचार से नहीं चलती सरकार!

पायलट ने अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक के 10 गांवों का दौरा कर जनसुनवाई की। यहां लोगों ने बिजली, पानी व अन्य समस्याओं को उठाया, जिस पर पायलट ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

India News (इंडिया न्यूज),Sachin Pilot: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने एक बार फिर राज्य की सत्ता में काबिज बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। टोंक जिले के दौरे पर आए पायलट ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह डबल इंजन की सरकार नहीं, बल्कि धुआं छोड़ने वाली मशीन है। काम नहीं, दिखावा बहुत है।’ पति की हैवानियत! बीबी को टॉप फ्लोर की रेलिंग से लटकाया, Video देख कांप उठेगी रूह पायलट ने राज्य सरकार पर साधा निशाना कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ‘सरकार जनता के लिए काम करने की बजाय दिल्ली के नेताओं को खुश करने में लगी हुई है। सत्ता का पूरा तंत्र अपनी कुर्सी बचाने की जद्दोजहद में उलझा हुआ है। हमारी सरकार में जो योजनाएं शुरू की गई थीं, उन पर ध्यान तक नहीं दिया जा रहा है।’ उन्होंने नौकरशाही पर भी सवाल उठाए, कहा- नौकरशाही बेलगाम है कांग्रेस महासचिव ने नौकरशाही पर भी जुबानी तीर छोड़े और कहा कि ‘आज नौकरशाही हावी है। मंत्री और नेता भी परेशान हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अपनी मर्जी से फैसले लिए जा रहे हैं।’ पायलट ने यह भी कहा कि अगले तीन साल तक जनता को भुगतना पड़ेगा, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी। भारत -पाक टेंशन पर क्या बोले पायलट? पायलट ने सीमा पार से हो रही फायरिंग और पाकिस्तान के भरोसे को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, “सीजफायर के चंद घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर फायरिंग और बमबारी शुरू कर दी। ऐसे भरोसे को क्या कहें? पाकिस्तान अब आतंकियों का गढ़ बन चुका है और चीन, तुर्की जैसे देश भी उसका खुलकर समर्थन कर रहे हैं। हमें इस बारे में सतर्क रहना होगा।” संबंधित खबरें भारत की ताकत 11 गुना ज्यादा, फिर पाकिस्तान से तुलना क्यों? सचिन पायलट ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से 11 गुना ज्यादा है, फिर भी बार-बार तुलना करना गलत है। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब हो चुका है, लेकिन हमारी रणनीति में अभी भी स्पष्टता का अभाव है।” जनसुनवाई के दौरान जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए पायलट ने अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक के 10 गांवों का दौरा कर जनसुनवाई की। यहां लोगों ने बिजली, पानी व अन्य समस्याओं को उठाया, जिस पर पायलट ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। अमेरिका में पाकिस्तानी डेलिगेशन की हुई घनघोर बेइज्जती! US सांसद ने जैश-ए-मोहम्मद पर दागा ऐसा सवाल, बिलावल भुट्टो को सूंघ गया सांप

Share
Published by

Recent Posts

MMA ने 16वीं बार जीता AIMA का ‘बेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन इन इंडिया’ अवॉर्ड

The award was received on behalf of MMA by Mr Lakshminarayanan Duraiswamy, Immediate Past President,…

Last Updated: September 23, 2026 18:22:17 IST

Kartik Aaryan Viral Video: पहले नेशनल अवार्ड को लेकर लाल बागचा पहुंचे कार्तिक आर्यन, फिर किया कुछ ऐसा, जिसने जीत लिया सबका दिल

चंदू चैंपियन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के बाद कार्तिक आर्यन अपने पहले…

Last Updated: September 23, 2026 18:20:31 IST

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान, एक और कोच ने छोड़ा साथ; विदाई से पहले भारत से हो सकता है महामुकाबला!

Ashley Noffke Resigns: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है. इंग्लैंड…

Last Updated: September 23, 2026 18:13:30 IST

नमो संवेदना दिवस: SVNM ट्रस्ट का २०० निःशुल्क नेत्र सर्जरी का संकल्प

सुपा, नवसारी  [भारत],19 सितंबर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर…

Last Updated: September 23, 2026 18:07:15 IST

एक तस्वीर, एक पोस्ट और कई सवाल! गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच कश्मीरा शाह ने क्या कह दिया?

Govinda Dating Rumors: इन दिनों गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए…

Last Updated: September 23, 2026 18:03:17 IST

फूड इंडस्ट्री में डेटा आधारित लागत प्रबंधन की दिशा में Focus Prism की पहल

कोयंबटूर [भारत], 21 मई: खाद्य और हॉस्पिटैलिटी उद्योग में बढ़ती लागत, कच्चे माल की कीमतों…

Last Updated: September 23, 2026 17:52:20 IST