<

‘चाय पीने वाले गौ हत्यारे’ Sadhivi Aashta Gopal कौन हैं, जिनके बयान से इंटरनेट पर छिड़ी जंग

Sadhivi Aashta Gopal biography: साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती का मूल नाम महिमा शर्मा है, उनके ताजा बयान से सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर बहस छिड़ गई है.

Sadhivi Aashta Gopal biography: यह तो आम और सामान्य जानकारी है कि अधिक चाय पीने से एसिडिटी, पेट में गैस, अनिद्रा (नींद न आना) जैसी समस्याएं होती है और यह वैज्ञानिक रूप से सत्य है. डॉक्टरों का भी मानना है कि चाय के फायदे तो कम ही हैं, लेकिन नुकसान बहुत ज्यादा हैं.चाय पीने के बाद कई लोग तो बेचैन भी हो जाते हैं. ज्यादातर डॉक्टरों का कहना है कि  खाली पेट चाय पीने से अल्सर का खतरा रहता है. इसके अलावा आयरन की कमी  से एनीमिया की समस्या हो सकती है. चाय के सेवन से 90 प्रतिशत लोगों को गैस और कब्ज हो सकती है. पाचन तंत्र भी दिक्कत करता है.  इन सबसे नुकसान के बीच साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती (इंजीनियर कंप्यूटर साइंस) ने अलग ही तर्क देकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोरी हैं. उन्होंने कहा कि नशा चाय का भी हानिकारक है, इसे छोड़ देना चाहिए.

सिरदर्द होने दें ना पिएं चाय

उन्होंने यह भी तर्क दिया कि अगर 100 करोड़ लोग चाय छोड़ दें तो 500 करोड़ रुपये बचाकर भारत की 4 करोड़  गायों का भरण पोषण कर सकते हैं.साध्वी ने व्यास पीठ में कहा कि यह बोलने में उन्हें डर या संकोच नहीं है और चाय पीने वालों और गौ-हत्यारों में कोई अंतर नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि अगर चाय न पीने से सिर दर्द होता है तो होने दें, उनका मानना है कि फिर भी चाय नहीं पीनी चाहिए. 

गाय के गोबर में करीब 50 प्रतिशत ऑक्सीजन

साध्वी ने कहा कि  गौ माता के गोबर में भी लक्ष्मी का वास है. उन्होंने बताया कि गोबर में 48.6 प्रतिशत ऑक्सीजन होती है.  हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम की गौशाला में गो चिकित्सा पर दो दिवसीय सत्संग के दूसरे दिन शुक्रवार (10 अप्रैल, 2026) को उन्होंने कहा कि हमें अनिवार्य रूप से गौ माता की सेवा गौशाला जाकर करनी चाहिए. उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि गाय को पहले रोटी दो बाद में आप खुद खाओ तो खुशहाली लौट आएगी. गौमाता को सुखी रखकर ही हम लक्ष्मी को प्राप्त कर सकेंगे.

क्या है असली नाम

साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती का मूल नाम महिमा शर्मा है और वह राजस्थान के बांसवाड़ा के बडोदिया की रहने वाली हैं.  उनका जन्म 7 जून 1995 को हुआ था साध्वी ने कला में स्नातक (BA) और शिक्षा स्नातक (B.Ed) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा उन्होंने चेन्नई से ‘पंचगव्य थेरेपी’ में मास्टर डिग्री (M.D.) भी ली है.  दरअसल, वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि जो लोग चाय पीते हैं, वे “असली गौ-हत्यारे” हैं, क्योंकि वे गायों की उपेक्षा कर चाय पीते हैं. कथावाचक कपिला गोपाल सरस्वती यहीं पर नहीं रुकीं और उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि जो लोग भी दूध की चाय पीते हैं वो गाय के हत्यारे हैं. इस पर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. एक यूजर का कहना है कि ये क्या बकवास है किस लेवल का ज्ञान बांट रहीं हैं. साध्वी कपिला ने कहा कि गाय का हिंदू धर्म, संस्कृति और संस्कृति में अहम योगदान है. वह हमेशा से पूजनीय रही हैं.

यह भी जानें

जन्म: 7 जून 1995 को जन्मी महिमा शर्मा शुरुआत से ही पढ़ाई में टॉपर रही हैं.
नाम : हल्दीघाटी में स्वामी जगदीश गोपाल जी महाराज की शिष्या साध्वी आस्था गोपाल को दीदी के नाम से भी जाना जाता है. 
कथा: वह भगवद्कथा के अलावा भगवान देवनारायण कथा और नानीबाई का मायरा की कथा करती हैं. कब से हुई शुरुआत: मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली साध्वी आस्था गोपाल दीदी कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्रीधारी है. 
माता-पिता: पिता पेशे से टीचर पुरुषोत्तम सेवक, जबकि मां जयमाला शर्मा भी टीचर ही थीं. 
कब ली दीक्षा: महिमा शर्मा ने सिर्फ 20 साल की उम्र में साध्वी के रूप में दीक्षा ग्रहण की. 
कौन थे गुरु: संत जगदीश गोपाल महाराज से गुरु दीक्षा लेकर वे महिमा से आस्था गोपाल दीदी बन गईं.  महिमा को दीक्षा लेते देख माता-पिता और भाई बहन रो पड़े.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST