Who is Komal Meena | Who is Mukesh Bhakar | Komal Meena Mukesh Bhakar Wedding: राजस्थान में विधायक मुकेश भाकर और जज कोमल मीणा की शादी इन दिनों सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया में इनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये दोनों और इतना क्यों वायरल हो रही है इनकी शादी.
क्यों चर्चा में रहा ये विवाह?
बीते सोमवार यानी 09 मार्च को राजस्थान में मुकेश भाकर और कोमल मीणा की शादी हुई. बताया जा रहा है कि इस विवाह समारोह में राजस्थान के राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर की बड़ी हस्तियां मौजूद थीं. सबसे अहम बात है कि दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया, जो समाज में अपने आप में एक मिशाल के रूप में हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर ये शादी ज्यादा छाई हुई है.
कौन हैं मुकेश भाकर?
इस शादी के बाद हर कोई नवविवाहित जोड़े को जानना चाह रहा है. आपको बता दें कि मुकेश भाकर राजस्थान के नागौर जिले की लाडनूं विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं. उन्होंने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से कर दी थी. इस दौरान वह NSUI में राष्ट्रीय सचिव और इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे. मात्र 37 साल की उम्र में मुकेश भाकर ने राजनीति की दुनिया में बहुत नाम कमाया.
कौन हैं कोमल मीणा?
कोमल मीणा की बात करें, तो वह राजस्थान के दौसा जिले की लालसोट तहसील के छोटे से गांव खुर्रा की रहने वाली हैं. वह वर्तमान में सिविल जज के पद पर कार्यरत हैं. साल 2019 में उनका चयन राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस) में हुआ था. कोमल मीणा ने जोधपुर से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद University of Rajasthan से एलएलएम किया. इसके बाद उन्होंने वकालत की प्रैक्टिस की.
दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल
जोड़ी नंबर 1
जज “कोमल मीणा” विधायक “मुकेश भाकर”नव दाम्पत्य जीवन की आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।🙏@MukeshBhakar_ pic.twitter.com/J1t6HUyi5G
— Jeetu Besla (@JeetuBesla) March 8, 2026
पायलट साहब ने क्या बोला होगा जज साहब से?
जब पायलट साहब कुछ बोल रहे थे तब मुकेश भाकर जी हंस रहे थे!
यही बोला होगा कि अच्छे से ध्यान रखना हमारे लाडले छोटे भाई मुकेश जी का 😂🤣
या फिर जज साहब से शिकायत कर रहे हैं?
यह मुस्कुराहट आप लोगों की हमेशा बनी रहे!
~श्री सचिन पायलट 👇 pic.twitter.com/XqcDGtgXrz
— लेखराज गुर्जर हिंडोली बूंदी (@LekharajaB76180) March 10, 2026
दूल्हा बनकर घोड़ी पर चढ़े दो बार के लाडनूं से लोकप्रिय विधायक मुकेश भाकर…।
20 नवंबर 1988 को जन्मे मुकेश कुमार पहली बार 30 साल आयु 2018 में पहली बार विधायक बने
35 आयु में 2023 में लाडनूं विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने…।
आज विधायक मुकेश भाकर की शादी RJS जज कोमल मीना जी… pic.twitter.com/LimvIJyaEi
— Ratan acharya (@ratanac81230688) March 9, 2026