12
Who is Nikesh Arora: राजस्थान का जोधपुर जो ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया की सबसे चर्चित और शानदार शादियों में से एक का गवाह बनने वाला है. मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट और पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के CEO निकेश अरोरा की बेटी आयशा अरोरा 28 फरवरी को अमेरिकन बिजनेसमैन जैक ह्यूजेस से शादी करेंगी. इस हाई-प्रोफाइल शादी का सेंटरपीस उम्मेद भवन पैलेस होगा, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन होटलों में से एक है. शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं, और पूरा शहर इंटरनेशनल मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है. ऐसें में चलि विस्तार से जानें कि निकेश अरोरा कौन हैं और वह अपनी बेटी की शादी के लिए जोधपुर को ही क्यों चुना.
निकेश अरोरा कौन हैं?
निकेश अरोरा साइबर सिक्योरिटी कंपनी पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के CEO और चेयरमैन हैं, यह रोल उन्होंने 2018 से संभाला हुआ है. टेक और फाइनेंस सर्कल में, उन्हें लंबे समय से दुनिया भर में काम करने वाले सबसे प्रभावशाली भारतीय मूल के एग्जीक्यूटिव में से एक माना जाता है. फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेट वर्थ लगभग $1.3 बिलियन है.
कई दिग्गज हस्तियां शादी में होने वाली है शामिल
इस शादी की रस्म की गंभीरता और अहमियत का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि यूनाइटेड स्टेट्स के कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक आज एक स्पेशल चार्टर फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनके लिए खास प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी के इंतज़ाम किए गए थे. सिर्फ लुटनिक ही नहीं, बल्कि अगले 48 घंटों में लगभग 18 चार्टर फ्लाइट्स के जोधपुर पहुंचने की उम्मीद है. इनमें US, यूरोप और इंडिया के जाने-माने कॉर्पोरेट लीडर्स, टेक दिग्गज और इंटरनेशनल पॉलिटिकल हस्तियां शामिल हैं. प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों और लोकल पुलिस ने मेहमानों की प्राइवेसी पक्का करने के लिए एक मजबूत सिक्योरिटी घेरा बनाया है.
मेहरानगढ़ किले में होगा एक म्यूज़िकल शो
शादी के जश्न के तौर पर गुरुवार को जोधपुर में कई खास कल्चरल इवेंट्स शुरू हुए. शहर के हेरिटेज चार्म के बीच रॉयल होली सेलिब्रेशन हुआ, जिसमें मेहमानों ने राजस्थानी रंगों का मज़ा लिया. इस बीच, आज रात ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले में एक शानदार म्यूज़िकल कॉन्सर्ट होगा. किले को दुल्हन की तरह सजाया गया है. सूत्रों का कहना है कि इस म्यूज़िकल नाइट में हॉलीवुड और बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार परफॉर्म करेंगे. पारंपरिक लोक नृत्य और मॉडर्न संगीत के इस संगम को यादगार बनाने के लिए किले के आंगन में एक खास स्टेज बनाया गया है.
निकेश अरोरा ने शादी के लिए जोधपुर को ही क्यों चुना?
अब सवाल यह खड़ा होता है कि निकेश अरोरा ने अपनी बेटी की शादी के लिए जोधपुर को ही क्यों चुना? तो बता दें कि, जोधपुर अपनी रॉयलटी के लिए दुनियाभर में मशहुर है. यहां एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी काफी ग्रेंड तरीके से हुई थी, वहीं काफी सेलिब्रिटी अपनी शादी के लिए राजस्थान के शहरों को ही चुनते है. ऐसे में निकेश अरोरा को भी यह सबसे बड़ी डेस्टिनेशन वेडिंग वेन्यू लगा. इस इवेंट ने लोकल होटल इंडस्ट्री, टूरिज्म और हैंडीक्राफ्ट बिजनेस में जबरदस्त उत्साह पैदा किया है. इंटरनेशनल मेहमानों का यह आना दुनिया को जोधपुर की रॉयल मेहमाननवाज़ी का मैसेज देगा. 28 फरवरी को होने वाले मुख्य समारोह के लिए उम्मेद भवन पैलेस के हर कोने को शाही फूलों और लाइटों से सजाया गया है.