Live
Search
Home > राज्य > बिहार > राज्यसभा चुनाव की वोटिंग में हो गया बड़ा खेला? कांग्रेस के 3 और राजद के 1 विधायक संपर्क से हुए बाहर

राज्यसभा चुनाव की वोटिंग में हो गया बड़ा खेला? कांग्रेस के 3 और राजद के 1 विधायक संपर्क से हुए बाहर

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में 5 सीटों की राज्यसभा सीट के लिए 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस बीच, जानकारी सामने आ रही है कि कांग्रेस के 3 और राजद के एक विधायक ने अब तक वोट नहीं डाले हैं.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 16, 2026 14:00:29 IST

Mobile Ads 1x1

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में इस समय राज्यसभा चुनावों के लिए वोटिंग चल रही है. एनडीए और महागठबंधन दोनों के अधिकतर विधायकों ने अपने वोट डाल दिए हैं. हालांकि कुछ विधायकों को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. बताया जा रहा है कि राजद के एक और कांग्रेस के 3 विधायकों ने अब तक वोट नहीं डाला है. अब तक कांग्रेस के 3 विधायक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं. जिसको लेकर महागठबंधन में चिंता बढ़ गई है.

सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार, मनिहारी से कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद, फारबिसगंज से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास और वाल्मीकि नगर से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा अब तक वोट देने नहीं पहुंचे हैं.

2 विधायकों से नहीं हो पा रहा संपर्क

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 2 विधायकों मनोज विश्वास और सुरेंद्र कुशवाहा से संपर्क नहीं हो पा रहा है. इस स्थिति के उत्पन्न होने के बाद राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेतृत्व की बेचैनी और बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि इस स्थिति को संभालने के लिए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह को मैदान पर उतारा गया है. उन्हें राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों की गतिविधियों पर नजर रखने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. बताया जा रहा है कि अखिलेश सिंह दोनों विधायकों से संपर्क करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे समय पर विधानसभा पहुंचकर अपने वोट डाल सकें.

शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग

जानकारी के अनुसार, एनडीए के 110 विधायकों ने पहले ही अपने वोट डाल दिए हैं. बीजेपी ने इसको लेकर तगड़ी तैयारी की हुई है. अपने वरिष्ठ नेताओं को नए विधायकों के लिए वोटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने की ज़िम्मेदारी सौंपी है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को 10-10 विधायकों के समूहों का प्रभार सौंपा गया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी विधायक समय पर अपने वोट डाल सकें. वोटिंग प्रक्रिया शाम 4:00 बजे तक पूरी होने वाली है  नतीजतन, कांग्रेस पार्टी में अपने बाकी विधायकों के समय पर विधानसभा पहुंचने को लेकर चिंता बनी हुई है.

किस पार्टी से कौन हैं उम्मीदवार?

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. जिसके लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं. एनडीए से 5 और महागठबंधन से एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है. बीजेपी कोटे से नितिन नवीन और शिवेश राम, जदयू कोटे से नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) से उपेंद्र कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं. महागठबंधन की बात करें तो राजद ने एडी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है.

MORE NEWS