Live
Search
Home > राज्य > बांग्ला > राजीव कुमार से लेकर बाबुल सुप्रियो तक… टीएमसी ने किन 4 उम्मीदवारों पर जताया भरोसा? जानें- सबकी खासियत

राजीव कुमार से लेकर बाबुल सुप्रियो तक… टीएमसी ने किन 4 उम्मीदवारों पर जताया भरोसा? जानें- सबकी खासियत

TMC Rajya Sabha Nominees: राज्यसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपने 4 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जिसमें पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक, सीनियर वकील मेनका गुरुस्वामी और बाबुल सुप्रियो का नाम शामिल है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 28, 2026 09:56:48 IST

Mobile Ads 1x1

TMC Rajya Sabha Nominees: राज्यसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में सबसे आगे ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 4 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने इस बार प्रशासनिक, कानूनी और ग्लैमर की दुनिया के दिग्गजों का एक अनोखा मिक्स पेश किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीएमसी ने बाबुल सुप्रियो, पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, सीनियर वकील मेनका गुरुस्वामी और बंगाली फिल्म एक्ट्रेस कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया है.

पार्टी ने अपने आधिकारिक बयानों में सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वे कांग्रेस पार्टी की संघर्ष की विरासत और हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के उसके कमिटमेंट को आगे बढ़ाएंगे.

पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को दिया टिकट

पूर्व डीजीपी राजीव कुमार हाल ही में रिटायर हुए हैं. उनकी आखिरी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के डीजीपी के तौर पर थी. उन्हें मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी सहयोगियों में से एक माना जाता है. राज्य में कई सेंसिटिव मामलों में उनकी भूमिका की काफी चर्चा हुई है. सक्रिय राजनीति में उनकी एंट्री को अहम माना जा रहा है.

India-Bangladesh Relations: ममता बनर्जी ने BNP की जीत पर तारिक रहमान को भेजी मिठाई, कहा -‘भाई’ को बधाई

कोयल मल्लिक को मिला टिकट

कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म के दिग्गज एक्टर रंजीत मल्लिक की बेटी हैं. वह कई सफल फिल्मों में दिखी हैं और उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. हालांकि वह अब तक एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर रहे हैं, लेकिन उनके नॉमिनेशन को टीएमसी की तरफ से कल्चरल दुनिया को रिप्रेजेंटेशन देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

मेनका गुरुस्वामी को दिया टिकट

पार्टी ने सीनियर वकील मेनका गुरुस्वामी को भी राज्यसभा का टिकट दिया है. हाल ही में उन्हें कलकत्ता हाई कोर्ट में I-PAC केस में टीएमसी की पैरवी की थी. पार्टी ने उन्हें संवैधानिक और सार्वजनिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया है.

बाबुल सुप्रियो पर जताया भरोसा

टीएमसी ने एक बार फिर पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो पर भरोसा जताया है. बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल होने के बाद से वह राज्य की पॉलिटिक्स में एक्टिव रोल निभा रहे हैं. उनके नॉमिनेशन से यह भी पता चलता है कि पार्टी पार्लियामेंट में अनुभवी और जाने-माने लोगों को जगह देना चाहती है.

Mamata Banerjee SIR News: पश्चिम बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ममता बनर्जी के खिलाफ याचिका पर क्या आदेश दिया?

MORE NEWS

Home > राज्य > बांग्ला > राजीव कुमार से लेकर बाबुल सुप्रियो तक… टीएमसी ने किन 4 उम्मीदवारों पर जताया भरोसा? जानें- सबकी खासियत

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 28, 2026 09:56:48 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS