<

Ram Mandir Dhwajarohan: कोविदार ध्वज क्यों है खास? वाल्मीकि रामायण में मिलता है इसका उल्लेख, पढ़े‌ पूरा प्रसंग…

Ram Mandir Dhwajarohan:अयोध्या के राम मंदिर पर आज पीएम मोदी ध्वजारोहण करने वाले हैं. इस राज ध्वज पर तीन चिन्ह अंकित हैं. जो सूर्यवंश के प्रतीक के रुप में जाने जाते हैं. भगवान राम भी सूर्यवंश से थे.

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan: अयोध्या (Ayodhya) के श्रीराम जन्मभूमी मंदिर के शिखर पर आज 25 नवंबर, मंगलवार को भगवा ध्वज फहराया (Ram Mandir Dhwajarohan)जाना है. इस ध्वज पर सूर्य, कोविदार और ऊँ का चिन्ह अंकित है. इन तीनों चिन्हों का नाता सूर्यवंश से जुड़ा हुआ है. भगवान राम भी सूर्यवंश से थे. यह कोविदार ध्वज कलियुग में भी त्रेता का आभास करा रहा है. यह वृक्ष प्राचीन काल से अयोध्या का पहचान रहा है. इसका उल्लेख वाल्मीकि रामायण में भी देखने को मिलता है. मंदिर ट्रस्ट ने इसे ध्वज के रुप में चुनकर राम मंदिर और सूर्यवंश का गौरव और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. 

मंदिर परिसर में भी लगे हैं कोविदार वृक्ष

राम मंदिर परिसर में कोविदार वृक्ष लगाए गए हैं. यह वृक्ष बढ़कर 10 फुट के हो चुके हैं. अब से इनके भी भक्त दर्शन कर पाएंगे. यह भक्तों को प्राचीन काल का अनुभव कराएंगे. कथाओं के मुताबिक, यह रघुकुल के वृक्ष हैं. 

राज ध्वज में कोविदार

अयोध्या के राज ध्वज में कोविदार वृक्ष के प्रतीक को रखा गया है. इस वृक्ष का उल्लेख वाल्मीकि रामायण में भी देखने को मिलता है. अयोध्या कांड के अनुसार जब भगवान राम चित्रकुट में वनवास काट रहे थे, तभी भगवान राम ने लक्ष्मण को ध्वजों लगे हुए रथ और सेना के बारे में पता लगाने को कहा. यह रथ लगातार उनकी तरफ ही आगे बढ़ता जा रहा था. 

अयोध्या की प्राचीन धरोहर है ये वृक्ष

इसे देख लक्ष्मण ने कहा कि “भरत स्वयं सेना लेकर आया है. यह ध्वज उसी के रथ पर फहर रहा है.” यह छोटा सा प्रसंग बताता है कि कोविदार आरंभ से अयोध्या की पहचान और प्राचीन धरोहर रही है. लेकिन रघुकुल का यह राज ध्वज कुछ समय के लिए बिसरा गया था. लेकिन इसे रीवा के इतिहासकार ललित मिश्रा ने कई शोध के बाद खोज लिया. इसके बाद इसे ध्वज में जगह दी गई.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

Last Updated: October 4, 2026 12:55:04 IST

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST