<

सीमा हैदर छठी बार बनीं मां, 11 महीने पहले हीं बेटी को दिया था जन्म; खुशी में सचिन मीणा ने किया ये काम

Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने छठे बच्चे को जन्म दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान से 4 बच्चों को अपने साथ लेकर आई थी. अब सचिन मीणा के साथ दूसरे बच्चे को जन्म दिया है.

सीमा हैदर समाचार: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है और वह अपने छठे बच्चे की मां बन गई हैं. हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक, डिलीवरी के बाद मां और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं. डॉक्टरों की देखरेख में मां और नवजात दोनों की हालत नॉर्मल बताई जा रही है. हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ रबूपुरा में अपने घर लौट आईं. बेटे के जन्म की खबर मिलते ही परिवार और पड़ोसी बहुत खुश हुए. घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीमा 2023 से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं. उन्होंने 11 महीने पहले एक बेटी को भी जन्म दिया था.

सीमा को अब कितने बच्चे हैं?

सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं और सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है. सीमा और गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई थी. 2019 में गुलाम हैदर सीमा और बच्चों को कराची में छोड़कर दुबई चला गया. इसी दौरान सीमा की मुलाकात नोएडा के सचिन मीणा से PUBG खेलते हुए ऑनलाइन हुई. 10 मार्च, 2023 को दोनों नेपाल में मिले और मंदिर में शादी करने का दावा किया. इसके बाद सीमा 13 मई को दुबई के रास्ते पाकिस्तान से नेपाल गई और फिर बस से रबूपुरा पहुंची. 3 जुलाई, 2023 को पुलिस ने सीमा और सचिन को हरियाणा के बल्लभगढ़ में हिरासत में लिया. बाद में कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी. सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के पास एक अर्जी भी दी.

सहेलियों ने घर बुलाया, भाई ने नशीला पदार्थ पिलाया… बरेली में नाबालिग हुई दरिंदगी का शिकार

घर वालों ने बांटी मिठाईयां

हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक डिलीवरी नॉर्मल हुई और मां-बच्चे को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया. मंगलवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद जब सीमा अपने परिवार के साथ रबूपुरा पहुंचीं तो घर में खुशी का माहौल था. परिवार ने मिठाई बांटी और नए जन्मे बच्चे के स्वागत के लिए एक-दूसरे को बधाई दी.

कहां रहती है सीमा हैदर?

सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहती हैं और उनकी ज़िंदगी से जुड़ी घटनाएं पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय रही हैं. पिछले साल उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था. अब बेटे के जन्म से परिवार की खुशी और बढ़ गई है. परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि बच्चे के जन्म से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और मां-बच्चे की अच्छी सेहत से सभी खुश हैं. इलाके के लोगों ने भी परिवार को शुभकामनाएं दी हैं. इस मौके पर परिवार ने कहा कि यह उनके लिए बहुत खास पल है. बच्चे के आने से नई उम्मीद और खुशी आई है.

गाजियाबाद में हिंदू संगठन ने मजार पर चलाया हथौड़ा, मिटा दिया नामोनिशान; वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST