Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > गाजियाबाद में हिंदू संगठन ने मजार पर चलाया हथौड़ा, मिटा दिया नामोनिशान; वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस

गाजियाबाद में हिंदू संगठन ने मजार पर चलाया हथौड़ा, मिटा दिया नामोनिशान; वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस

UP Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें हिंदू संगठन के लोगों द्वारा मजार पर हथौड़ा चलाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 17, 2026 19:22:02 IST

Mobile Ads 1x1

UP Ghaziabad Video: दिल्ली से सटे गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि हिंदुवादी संगठन के जुड़े कुछ सदस्य हथौड़ा लेकर मजार को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. यह वायरल वीडियो शहर कोतवाली इलाके के बिहारी नगर के नवयुग मार्केट का बताया जा रहा है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस प्रशासन हरकत में आई. चौकी इंचार्ज ने इस मामले में आदर्श दुबे समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आदर्श दुबे नाम का युवक और उसके कुछ साथी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा, मजार पर तोड़फोड़ करने के दौरान इन असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक नारा भी लगाया जा रहा है.

आदर्श दुबे ने क्या कहा?

इस वीडियो को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि ये वीडियो करीब एक महीने पुराना है. लेकिन इसे हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. तोड़फोड़ के बाद अब उस जगह पर गाड़ियां पार्क की जा रही हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में आदर्श दुबे कहता हुआ नजर आता है कि अवैध मजार पार्किंग की जगह पर गैरकानूनी तरीके से बनाया गया था, इसलिए उसे हटा दिया गया.



जब पंचायत भवन बना ‘प्रेम का अड्डा’, वैलेंटाइन डे मनाते पकड़े गए सचिव, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराई रिपोर्ट

इस मामले में नवयुग मार्केट चौकी इंचार्ज अंकुर राठी ने आदर्श दुबे और उसके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ थाना शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में चौकी इंचार्ज ने लिखा है कि वीडियो में ऐसी गतिविधियां दिखाई गई हैं, जिनसे धार्मिक माहौल खराब हो सकता है. जांच करने पर मौके पर कोई मलबा नहीं मिला, लेकिन आस-पास के लोगों ने एक मजार होने की पुष्टि की. पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने के लिए IPC की धारा 298 और 324 (4) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी अभी फरार हैं. पुलिस वीडियो की जांच कर दूसरे संदिग्धों की पहचान कर रही है.

प्रतापगढ़ हादसा: पेट्रोल पंप का पोल गिरा, सपा नेता लाल बहादुर यादव की मौत, CCTV में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > गाजियाबाद में हिंदू संगठन ने मजार पर चलाया हथौड़ा, मिटा दिया नामोनिशान; वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 17, 2026 19:22:02 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS