Live TV
Search
Home > राज्य > मुंबई में सीरियल मोलेस्टर गिरफ्तार, 48 घंटे में 29 CCTV से हुई पहचान, 4 गुनाहों का हुआ खुलासा

मुंबई में सीरियल मोलेस्टर गिरफ्तार, 48 घंटे में 29 CCTV से हुई पहचान, 4 गुनाहों का हुआ खुलासा

मुंबई पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो राह चलती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किया करता था. वो उनके प्राइवेट पार्ट को पकड़कर अश्लील हरकतें कर फरार हो जाता था. पुलिस को शिकायत मिलते ही उन्होंने एक्शन लिया और 48 घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 5, 2026 15:38:38 IST

Mobile Ads 1x1

Serial Molestor: मुंबई पुलिस ने कुछ ही घंटे में छेड़छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि ये राह चलती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था. आरोपी मौका देखकर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट को पकड़कर अश्लील हरकतें कर फरार हो जाता था. बीते कुछ दिनों से इस तरह की हरकतों के कारण आसपास के इलाके में भी दहशत का माहौल हो गया था. पुलिस को मामले की शिकायत मिली और पुलिस टीम ने सीससीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपी की पहचान की और उसे 48 घंटों में गिरफ्तार कर लिया.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि ये मामला गोरेगांव पश्चिम वांगुरनगर पुलिस स्टेशन का है, जहां 30 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे एक युवती अपने घर जा रही थी. इसी दौरान आरोपी गलत तरफ से महिला के पीछे आया और उसने पीछे से  महिला के साथ छेड़छाड़ की. वो महिला के प्राइवेट पार्ट को दबाकर मौके से फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. 

48 घंटे में खंगाले 29 सीसीटीवी

बांगुर नगर सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र आव्हाड के अनुसार, पुलिस ने सीरियल मोलेस्टर को पकड़ने के लिए लगातार 48 घंटे में 29 CCTV खंगाले. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके के 29 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद आरोपी की पहचान की गई. लगातार तकनीकी जांच और टीम वर्क के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई गई. 

आरोपी ने पहले भी वारदातों को दिया अंजाम

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 25 वर्षीय आरोपी मुनव्वर नासिर खान को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी आरे कॉलोनी के इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस को ये भी पता चला है कि ये पहला मामला नहीं है, जब उसने किसी महिला से छेड़छाड़ की हो. इससे पहले भी आरोपी इसी तरह की वारदातों में शामिल रहा है. पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज किए हैं. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

MORE NEWS