<

कुत्ते के मुंह में इंसान का कटा हुआ पैर, अस्पताल के बाहर देखकर हैरत में पड़ गए लोग; जानें- क्या है पूरा मामला?

Shimla Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, यह वीडियो एआईएमएसएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के पास का बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है.

शिमला वीडियो: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जो कि हिमाचल प्रदेश के शिमला का बताया जा रहा है. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक आवारा कुत्ता एआईएमएसएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के पास एक मानव टांग (जो ऑपरेशन से कटी हुई थी) मुंह में दबाकर दौड़ रहा है. जिसके बाद आसपास खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, यह टांग अत्र सिंह (61 वर्ष) निवासी तहसील/जिला मंडी की थी, जिसका ऑपरेशन 19 फरवरी 2026 को चमियाना अस्पताल में किया गया था. ऑपरेशन के बाद टांग को अस्पताल द्वारा लिफाफे में बंद कर स्टोर में रखा गया था, जहां इसका सही तरीके से भंडारण नहीं किया गया. अस्पताल प्रशासन ने मानव अवशेष हस्तांतरण के लिए एक संस्था को अनुमति दी थी, लेकिन संस्था का कोई कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हुआ.

क्या है पूरा मामला?

इसके बाद, 22 फरवरी 2026 की रात को कर्मचारियों द्वारा स्टोर का दरवाजा ठीक से बंद नहीं किया गया और हवा के कारण वह खुल गया, जिससे कुत्ता अंदर घुसकर लिफाफा उठा ले गया. अगले दिन 23 फरवरी 2026 को स्टोर के पास खाली लिफाफा पाया गया और 24 फरवरी को कुत्ते को मुख्य द्वार की ओर टांग ले जाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह घटना अस्पताल के सुरक्षा और मानव अवशेषों के भंडारण में लापरवाही की ओर इशारा करती है.

Video: हिमाचल में कुदरत का कहर: अटल टनल पर टूटा पहाड़, बर्फ के नीचे दबी गाड़ियां! रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर

अस्पताल प्रशासन ने कमेटी की गठित

सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जैसे ही इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन को मिली. उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया. कमेटी में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट लीलावती, बायोमेडिकल वेस्ट के नोडल ऑफिसर राजेश वर्मा और मर्टन लीला बोध शामिल हैं.

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने माना कि मामला उनके ध्यान में आया है. जांच रिपोर्ट से लापरवाही का लेवल पता चलेगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस रिपोर्ट से पता चलेगा कि सर्जरी के बाद कुत्ता कटा हुआ पैर कहां से लाया और इस लापरवाही के लिए किस लेवल की जिम्मेदारी है. वजह जो भी हो, लापरवाही में अस्पताल के सिस्टम की कमियां साफ दिख रही हैं, जिसमें डिस्पोजल से पहले मेडिकल वेस्ट के स्टोरेज की मॉनिटरिंग में लापरवाही भी शामिल है.

IGMC Shimla Viral Video: अस्पताल के बेड पर डॉक्टर-मरीज में मारपीट, 15 सेकेंड के वीडियो से हिमाचल प्रदेश में हड़कंप

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST