BJP Leader Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बीजेपी नेता और पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं को देख भड़क जाते हैं. और कहते हैं कि जो मोदी को गाली देता उन्हें कंबल नहीं मिलेगा.
टोंक के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से इन्कार कर दिया.
बीजेपी नेता वीडियो: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वीडियो राजस्थान के टोंक का है. जिसमें बीजेपी नेता और टोंक के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया दिखाई दे रहे हैं और वो गरीबों को कंबल बांट रहे हैं. इस दौरान वो महिलाओं के नाम पूछकर उन्हें कंबल दे रहे हैं. जैसे ही उन्होंने सुना कि सामने बैठी महिला मुस्लिम है और वो कंबल लेने आई है, तो वो भड़क गए. और महिलाओं को कहते हैं कि जो मोदी को गाली देगा, उसको कंबल लेने का हक नहीं है. इसके बाद, वो महिलाओं को इशारा देकर साइड होने की बात कह रहे हैं.
इसके अलावा, सुखबीर सिंह जौनापुरिया कार्यक्रम का आयोजन करने वाले लोगों को कहते हैं कि पहले बता देते, इनलोगों को आने क्यों दिया.
जब इस मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने सुखबीर जौनापुरिया के इस कृत्य पर एतराज जताया तो इस पर पूर्व सांसद कहते हैं कि यह मेरा पर्सनल प्रोग्राम है, मैं जिसे चाहूं दे सकता हूं. वायरल हो रहे इस वीडियो में कई लोग बीजेपी नेता से मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से मना करने पर सवाल करते दिख रहे है. उन्होंने बताया कि औरतों ने घंटों इंतजार किया, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा. सुखबीर सिंह ने जवाब दिया कि वह बहस नहीं करना चाहते और फिर चले गए.
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया और बीजेपी के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया पर मुस्लिम महिलाओं की बेइज्जती करने का आरोप लगाया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि बीजेपी के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया टोंक में कंबल बांट रहे थे. फिर उन्होंने एक गरीब मुस्लिम औरत की बेइज्जती की और उससे कंबल वापस ले लिया. असल में छोटी और नफरत भरी सोच वाला यह आदमी खुद दिल और सोच से बहुत गरीब है. लोगों ने प्रोटेस्ट करके सही किया. उन्हें कंबल सीधे जौनापुरिया के मुंह पर फेंकना चाहिए था.
जब विवाद बढ़ा तो सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने मुस्लिम औरतों को कंबल न बांटने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह कदम सही था. उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म के लोग मोदी के खिलाफ हैं और उनके बारे में बेबुनियाद कमेंट करते रहते हैं. यह भी सच नहीं है कि सभी हिंदू बीजेपी को सपोर्ट करते हैं. लेकिन क्या एक खास धर्म के लोग कभी मोदी की रैली में आएंगे? जौनपुरिया ने दावा किया कि वह अपने कम्युनिटी किचन से खाना बांटते समय या स्कूलों में स्टूडेंट्स को स्टडी मटीरियल बांटते समय कोई भेदभाव नहीं करते हैं.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…