Tejas Express: भारतीय रेलवे यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह की ट्रेन सेवाएं चलाता है, ताकि सफर आरामदायक और सुविधाजनक बनाया जा सके. जानिए भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के बारे में.
तेजस एक्सप्रेस
India First Private Train Tejas Express: भारतीय रेलवे यात्रियों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी सेवाओं को लगातार बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में कुछ निजी ट्रेनें भी चलाई गई हैं. साल 2019 में देश की पहली निजी ट्रेन शुरू की गई. फिलहाल ऐसी दो ट्रेनें चल रही हैं और दोनों का संचालन व देखभाल पूरी तरह से भारतीय रेलवे (IRCTC) करता है.
देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस है. पहली बार इसे साल 2019 में नई दिल्ली और लखनऊ के बीच सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पर चलाया गया था. इसकी सफलता को देखते हुए साल 2020 में दूसरी प्रीमियम तेजस एक्सप्रेस शुरू की गई, जो अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलती है.
नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस ने शुरू होने के पहले ही महीने में लगभग 7.73 लाख रुपये का मुनाफा कमाया. एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) में दोनों तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों ने मिलकर करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई की. इस दौरान अलग-अलग रूट पर यात्रियों की संख्या अलग रही. दिल्ली-लखनऊ-दिल्ली रूट पर ट्रेन लगभग 69% सीटों के साथ चली, जबकि अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस रूट पर उम्मीद से ज्यादा भीड़ रही और वहां 109% तक यात्रियों ने सफर किया.
तेजस एक्सप्रेस एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं और आरामदायक सीटों की व्यवस्था है. इसके कोच रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में बनाए गए हैं. इन कोचों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं. लेकिन फिलहाल रेल पटरियों की सीमाओं के कारण ये ट्रेनें अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की गति से चलती हैं. रेल मंत्रालय ने 2017 में बताया था कि 200 किमी/घंटा की क्षमता पाने के लिए ट्रेन में खास स्टील ब्रेक डिस्क, सिंटर्ड ब्रेक पैड और इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक असिस्ट ब्रेक सिस्टम लगाए गए हैं.
तेजस एक्सप्रेस के टिकट रेट्स की बात की जाए, तो लगभग 1,060 से 3,260 रुपये तक हैं, जो रूट, क्लास (AC चेयर कार या एग्जीक्यूटिव चेयर कार) और डायनामिक प्राइसिंग पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए, नई दिल्ली-लखनऊ रूट पर AC चेयर कार का किराया लगभग 1,679 रुपये हैं. वहीं एग्जीक्यूटिव का किराया 2,457 रुपये है. किराए में केटरिंग शामिल है, साथ ही ट्रेन में खाने के ऑप्शन भी हैं.
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…